Hyderabad : हैदराबाद में इंजीनियर ने की आत्महत्या, पीछे छोड़ा 19 पन्नों का सुसाइड नोट

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 1, 2026 • 11:24 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर एस. सीताराम रेड्डी को आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. उस पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. 36 साल के एस. सीताराम रेड्डी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. उन्होंने 8 फरवरी को हैदराबाद की (Hussain Sagar) हुसैन सागर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. उनका शव अगले दिन झील से ही बरामद हुआ था. सीताराम ने आत्महत्या से पहले 19 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था. इसमें पत्नी से जुड़े ऐसे-ऐसे राज लिखे हैं, जिसे पढ़कर पुलिस भी हैरान है।

पत्नी के अलग-अलग लोगों से अवैध संबंधों का दावा

इंजीनियर ने सुसाइड नोट में पत्नी रेणुका (Wife Renuka) पर पिछले डेढ़ साल में तीन अलग-अलग लोगों के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाया है. पत्नी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का भी दावा किया गया है. इंजीनियर ने अपनी मौत के लिए पत्नी के संग होने वाले विवादों को जिम्मेदार ठहराया है।

अन्य पढ़े: Retired Police Officers : सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का मल्काजगिरी में सम्मान

इंजीनियर ने अपनी मौत के लिए पत्नी के संग होने वाले विवादों को जिम्मेदार ठहराया है. सुसाइड नोट में ये भी दावा किया गया है कि पत्नी रेणुका ने एक शख्स के साथ अपने निजी पलों को रिकॉर्ड भी किया था. बाद में ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया.  सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद उनको पत्नी के संबंधों का पता चला. इस वीडियो को देखने के बाद से वह मानसिक तनाव में थे. आरोप ये भी लगाया गया कि उनकी गैर मौजूदगी में पत्नी का एक प्रेमी उनके घर भी आता था.  इन वजहों से वह खुद को बहुत ही ठगा हुआ सा महसूस करने लगे. पत्नी के दिए धोखे से वह अंदर तक टूट गए।

पत्नी की हर जरूरत का ध्यान रखा, फिर भी धोखा दिया

नोट में आगे लिखा गया कि उन्होंने अपनी पत्नी की हर जरूरत का बेहतर ध्यान रखा. उसे किसी चीज की कमी  नहीं होने दी. फिर भी पत्नी ने उनको धोखा दिया. पुलिस ने इन आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जंच शुरू कर दी है. हर एक आरोप की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस डिजिटल सबूतों की भी पड़ताल करेगी।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #HyderabadNews #SuicideCase #AbetmentCase #CrimeUpdate #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.