Hyderabad News : सरकारी कर्मचारी ने लोगों से की 40 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी, फरार

By Ajay Kumar Shukla | Updated: May 12, 2025 • 11:11 PM

पेड्डापल्ली बिजली विभाग में काम करता था ठगी करने वाला मुलुगुरी सुरेश

करीमनगर। एक सरकारी कर्मचारी मुलुगुरी सुरेश कई लोगों से लगभग 40 करोड़ रुपये की ठगी करने के बाद कथित तौर पर फरार हो गया है। यहां सप्तगिरी कॉलोनी निवासी सुरेश पेड्डापल्ली बिजली विभाग में काम करता था और स्थानीय लोगों से ऑनलाइन कारोबार में निवेश कर उच्च रिटर्न देने का वादा कर उनसे रकम एकत्र करता था। हाल ही में जब वह गायब हो गया तो पीड़ितों ने उसके आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

1 लाख से 50 लाख रुपये तक की रकम की एकत्र, झांसा देकर कइयों से की ठगी

पीड़ितों के अनुसार, सुरेश ने लोगों से ऑनलाइन कारोबार में निवेश कर उच्च रिटर्न का वादा करके 1 लाख से 50 लाख रुपये तक की रकम एकत्र की। उसने यह रकम पिछले साढ़े तीन साल में एकत्र की। बार-बार अनुरोध करने के बाद भी जब सुरेश ने उनकी रकम वापस नहीं की तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, सुरेश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो सुरेश फरार हो गया। जब पीड़ितों को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उन्होंने सुरेश के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। वे चाहते थे कि अधिकारी हस्तक्षेप करें और उनके पैसे वापस दिलाने की पहल करें।

लालच के चक्कर में ठगी का हो रहे शिकार

लालच के चक्कर में लोग अपनी पसीने की कमाई का पैसा गवां देते हैं। ठग पहले उनको बड़े बड़े सपने दिखाने हैं फिर उसके बाद धीरे धीरे उन्हें अपने विश्वास में लेते हैं, फिर उनकी गाढ़ी कमाई को लेकर चम्पत हो जाते हैं। फिर पीड़ित थाने, चौकी का चक्कर लगाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में सबसे पहले हम लोगों को जागरूक होना पड़ेगा ताकि कोई हमें अपना शिकार न बना सके। लालच के चक्कर में हम ठगी का शिकार होने से बच सकें।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews Crime Fraud latestnews trendingnews