గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు

News Hindi : एलएलबी व बीबीए डिग्री लेने के बाद भी कर रहे थे चोरी, पहुंचे जेल

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: November 18, 2025 • 10:49 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हैदराबाद। एलएलबी व बीबीए डिग्री लेने के बाद भी दूसरे राज्यों में जाकर चोरी (Thefts) कर रहे थे। पुलिस ने चोरी के 37 लाख रुपए के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। अब्दुल्लापुरमेट पुलिस और राचकोंडा कमिश्नरेट के सीसीएस अधिकारियों ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, सुबह-सुबह वाहन जाँच के दौरान कोठागुडा चौराहे पर एक अंतरराज्यीय घर-चोरी गिरोह के दो सदस्यों को एक किशोर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 37.05 लाख रुपये की चोरी की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया।

गिरफ्तार चोरों की डिग्री देखकर पुलिस हैरान

राचकोंडा पुलिस के अनुसार, अब्दुल्लापुरमेट थाने में दर्ज मामले में ये गिरफ्तारियाँ की गईं। गिरफ्तार आरोपियों में राज मनोहर पवार (22), बीबीए छात्र, गुजरात, रितिक उर्फ ​​रितिक मोहिते (24), बीए एलएलबी छात्र, मध्य प्रदेश और एक किशोर (16 वर्ष)शामिल है। फरार लोगों में मुख्य आरोपी दिनेश मोहिते, अरुण मोहिते उर्फ ​​कालू, और विलास चौहान सभी गुजरात और महाराष्ट्र के हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह ने बीते 9 अक्टूबर की रात अब्दुल्लापुरम स्थित ब्रिलियंट इंजीनियरिंग कॉलेज में चोरी की थी और छात्रों की फीस से संबंधित एक स्टील की अलमारी में रखे 1.07 करोड़ रुपये चुरा लिए थे।

अगली सुबह जब प्रिंसिपल ने ताले टूटे हुए देखे तो अपराध का पता चला। वारदात को अंजाम देने के तरीके की बात करें तो, सभी आरोपी, जो दूर के रिश्तेदार थे, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में सक्रिय थे। वे गूगल मैप्स के ज़रिए पहचाने गए राष्ट्रीय राजमार्गों के पास स्थित अलग-थलग पड़े शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाते थे और ताले तोड़ने के लिए लंबे स्क्रूड्राइवर का इस्तेमाल करते थे।

इंजीनियरिंग कॉलेज से एक करोड़ चुराने के बाद हुए फरार

ब्रिलियंट कॉलेज में चोरी करने के बाद, वे नकदी को पास की झाड़ियों में बाँट लेते है। इसके बाद पकड़े जाने से बचने के लिए बसों, ऑटो और कैब के ज़रिए राज्यों में फैल जाते थे। जाँच के एक हिस्से के रूप में, टीमों ने गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक का दौरा किया, गिरोह की गतिविधियों पर नज़र रखी और अंततः अब्दुल्लापुरमेट में उनमें से तीन को पकड़ा। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। राचकोंडा के पुलिस आयुक्त जी. सुधीर बाबू ने अभियान की निगरानी की और एलएंडओ, सीसीएस, एसओटी, आईटी सेल और अब्दुल्लापुरमेट पुलिस के समन्वित प्रयासों की सराहना की।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Arrested #CrimeNews #Hindi News Paper #InterstateGang #Investigation #policeaction breakingnews latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.