Railway : कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा यात्री के लिए बने भगवान, बचाई जान

By Ajay Kumar Shukla | Updated: February 22, 2026 • 7:28 PM

हैदराबाद। दक्षिण मध्य रेलवे के काचीगुड़ा स्टेशन (Kachiguda Station) पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल (RPF) पंकज कुमार शर्मा एक यात्री के लिए भगवान बन गए। उन्होंने चलती ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंसे वरिष्ठ नागरिक की जान बचा ली। इसके पहले भी वे एक यात्री जान बचाने में सफल रहे है।

चलती ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंसा था यात्री

शनिवार को प्रातः लगभग 7:12 बजे, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात थे । इसी दौरान उन्होंने एक यात्री को चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए देखा। वह यात्री एक वरिष्ठ नागरिक थे और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। ट्रेन के स्टेशन से चल पड़ने के बाद संतुलन बिगड़ने के कारण यात्री फिसल गए और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंसने की स्थिति में आ गए। वे पटरी पर गिरने के गंभीर खतरे में थे, जिससे उन्हें गंभीर चोट या जान का नुकसान हो सकता था।

एक बहुमूल्य मानव जीवन बच गया : ए. श्रीधर

दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए. श्रीधर ने बताया कि उत्कृष्ट सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए, पंकज कुमार शर्मा ने तुरंत यात्री को पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से ट्रेन में चढ़ने में सहायता की, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई और एक बहुमूल्य मानव जीवन बच गया। यात्री को कोई चोट नहीं आई और वे सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा जारी रखने के लिए ट्रेन में सवार हो गए। पंकज कुमार शर्मा द्वारा प्रदर्शित सतर्कता और समर्पण अत्यंत सराहनीय है तथा यह ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के अंतर्गत आरपीएफ/हैदराबाद मंडल की यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके पहले भी वर्ष 2025 में पंकज कुमार शर्मा एक यात्री की जान बचाने में सफल रहे है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #Hindi News Paper #Hyderabad #IndianRailways #KachigudaStation #PankajKumarSharma #RPFHero latestnews