తెలుగు | Epaper

Jaipur: झुंझुनूं में पूर्व सांसद की बहू को बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाया गया

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Jaipur: झुंझुनूं में पूर्व सांसद की बहू को बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाया गया

बीजेपी ने मंगलवार रात चार जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। झुंझुनूं में पार्टी ने पूर्व सांसद नरेंद्र खींचड़ की बहू और वर्तमान झुंझुनूं जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी को जिलाध्यक्ष बनाया।

वहीं धौलपुर में आरएसएस के प्रचारक रहे राजवीर सिंह राजावत और जोधपुर देहात उत्तर में ओसियां की पूर्व प्रधान ज्योति ज्याणी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी।

लक्ष्मी रैला को दौसा का जिलाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश बीजेपी में संगठनात्मक दृष्टि से 44 जिले हैं। इनमें से 40 जिलों में पार्टी पहले ही जिलाध्यक्ष बना चुकी थी। अब पार्टी ने सभी जिलाध्यक्ष बना दिए हैं।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की नाराजगी के बाद नियुक्तियां

दरअसल, प्रदेश बीजेपी में करीब साढ़े 6 माह पहले 2 दिसंबर 2024 को संगठन के चुनाव (संगठन पर्व) शुरू हुए थे। इन चुनावों में बूथ से लेकर प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन होना था, लेकिन निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बीजेपी में सभी पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पाई थी।

इसे लेकर शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने 4 जिलाध्यक्षों और बाकी चल रहे 60 से ज्यादा मंडलों में अध्यक्ष नहीं बनाए जाने का कारण पूछा था। जिसके बाद पार्टी ने रविवार और सोमवार को कई मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की थी। वहीं आज पहले चार में से तीन जिलाध्यक्षों की घोषणा की। इसके करीब दो घंटे बाद दौसा के जिलाध्यक्ष का भी ऐलान कर दिया।

विरोध के बाद भी ज्योति ज्याणी को बनाया जिलाध्यक्ष

जोधपुर देहात उत्तर में पार्टी ने विरोध के बाद भी ज्योति ज्याणी को जिलाध्यक्ष बनाया। कुछ माह पहले जब पार्टी ने अन्य जिलों में जिलाध्यक्षों का निर्वाचन किया था। उस समय मंत्री अविनाश गहलोत उनके नाम की घोषणा करने फलोदी आए थे, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहरी बताते हुए उनका विरोध कर दिया था।

ज्योति ज्याणी ओसियां से प्रधान रही हैं। ओसियां उनकी जन्मस्थली है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने ओसियां से टिकट मांगा था, लेकिन जोधपुर देहात उत्तर में ओसियां विधानसभा नहीं आती है। ऐसे में उन्हें बाहरी बताया गया था।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रहीं लक्ष्मी

दौसा में पार्टी ने वैश्य समाज से जिला अध्यक्ष बनाया है। पहले यहां से ब्राह्मण समाज से जिलाध्यक्ष बनाने की चर्चा थी। लेकिन, बताया जाता है कि किसी ब्राह्मण के नाम पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और अन्य विधायक एक राय नहीं थे। ऐसे में पार्टी ने वैश्य समाज से अध्यक्ष बना दिया।

लक्ष्मी रैला दौसा में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। बीजेपी ने लो-प्रोफाइल नेता को जिले की कमान सौंपी है।

Read more: Jaipur में रेजिडेंट डॉक्टर की आत्महत्या के बाद हंगामा

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870