National : पाक को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेरने को तैयार भारत

By Anuj Kumar | Updated: May 18, 2025 • 1:45 PM

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अब पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेरने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सरकार ने 58 नेताओं की सात टीम बनाई है। जो 33 देशों का दौरा करेंगे।

भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव में भले ही कमी आई हो, लेकिन भारत सरकार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भारत सॉफ्ट डिप्लोमैसी के जरिए पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर बेनकाब करने की तैयारी में है।

33 देशों का दौरा करेंगे 58 नेता

भारत सरकार ने इस मिशन के लिए 58 नेताओं की सात टीमों का गठन किया है, जो 22 से 30 मई के बीच यूरोप और मिडिल ईस्ट के प्रमुख 33 देशों का दौरा करेंगी। ये डेलिगेशन उन देशों को यह समझाने का प्रयास करेंगे कि भारत ने पाकिस्तान की शह पर हो रही आतंकी गतिविधियों के खिलाफ आत्मरक्षा में कार्रवाई की है।

UNSC सदस्य देशों पर विशेष फोकस

इन डेलिगेशन का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी और अस्थायी सदस्यों सहित वैश्विक प्रभावशाली देशों को यह संदेश देना है कि भारत की कार्रवाई न्यायोचित और आवश्यक थी। प्रत्येक टीम में एक सांसद को टीम लीडर नियुक्त किया गया है और हर टीम में 8 से 9 सदस्य शामिल हैं। सभी डेलिगेशन में कम से कम एक मुस्लिम प्रतिनिधि को रखा गया है। चाहे वह राजनेता हो गया राजदूत हो। कांग्रेस सांसद शशि थरूर को अमेरिका सहित 5 देश जाने वाले डेलिगेशन की कमान सौंपी गई है।

शशि थरूर को मिली अहम ज़िम्मेदारी

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को अमेरिका समेत 5 महत्वपूर्ण देशों के डेलिगेशन की कमान सौंपी गई है। थरूर की अंतरराष्ट्रीय छवि और कूटनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है ताकि अमेरिका और पश्चिमी देशों में भारत का पक्ष मजबूत किया जा सके।

किस ग्रुप को कौन सा नेता लीग करेगा

डेलिगेशन की लिस्ट

ग्रुप-1 (जिन देशों का दौरा करना है: सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया)

ग्रुप-2 (जिन देशों का दौरा करना है: यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क)

ग्रुप-3 (जिन देशों का दौरा करना है: इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर)

ग्रुप-4 (जिन देशों का दौरा करना है: यूएई, लाइबेरिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, सिएरा लियोन)

ग्रुप-5 (जिन देशों का दौरा करना है: अमेरिका, पनामा, कनाडा, ब्राजील, कोलंबिया)

ग्रुप-6 (जिन देशों का दौरा करना है: स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया, रूस)

ग्रुप-7 (जिन देशों का दौरा करना है: मिस्र, कतर, अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका)

Read more : रेखा सरकार ने की बड़ी घोषणा! नजफगढ़ को दी 53 करोड़ की सौगात

#Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews latestnews trendingnews