జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

IRAN- तेहरान में उतरे चीन के 16 सैन्य कार्गो विमान, हलचल तेज

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: January 21, 2026 • 9:25 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

तेहरान। अमेरिका की ओर से लगातार दी जा रही हमले की धमकियों के बीच चीन ने ईरान (Iran) की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। इसी कड़ी में बीते करीब चार दिनों में चीन के 16 Y-20 सैन्य कार्गो विमान तेहरान में उतारे गए हैं। इस घटनाक्रम ने वैश्विक स्तर पर एक नए युद्ध की आशंका को और गहरा कर दिया है।

चार दिनों में 16 चीनी सैन्य विमान तेहरान पहुंचे

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट (Media Report) के हवाले से बताया जा रहा है कि बेहद कम समय में 16 चीनी Y-20 कार्गो विमानों की लैंडिंग ईरान में कराई गई है। अचानक इतने बड़े पैमाने पर सैन्य विमानों और युद्ध से जुड़े साजो-सामान का एक देश से दूसरे देश भेजा जाना सभी के लिए चौंकाने वाला माना जा रहा है।

अमेरिकी हमले की आशंका के बीच ईरान की सैन्य तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, संभावित अमेरिकी हमले (America Attack) को देखते हुए ईरान ने बड़े पैमाने पर रक्षा और जवाबी कार्रवाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच चीन का इस तरह खुलकर सामने आना इस पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना रहा है।

ईरान-अमेरिका तनाव की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि ईरान में जारी हिंसा और बड़ी संख्या में मौतों के बाद, प्रदर्शनकारियों और अन्य आरोपियों को फांसी देने की घोषणा पर अमेरिका ने सीधे सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी। ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई ने इन मौतों के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया था।

ट्रंप-खामेनेई की बयानबाजी से बढ़ी तल्खी

खामेनेई के बयान से भड़के ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर उन्हें सत्ता से बेदखल करने का दावा किया था। इस तीखी बयानबाजी के बीच अमेरिका के सहयोगी देशों ने ट्रंप से संयम बरतने और हमला न करने की अपील की थी।

फांसी की योजना टली, अमेरिका ने हमला फिलहाल टाला

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जानकारी दी थी कि करीब 800 लोगों को फांसी देने की योजना को रोक दिया गया है। इसके बाद व्हाइट हाउस का रुख कुछ नरम पड़ा और ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई फिलहाल टालने का ऐलान किया।

चीन की एंट्री से फिर बढ़ी युद्ध की आशंका

हालांकि हालात शांत होते नजर आ रहे थे, लेकिन इसी बीच अचानक चीन के रहस्यमयी सैन्य विमानों की तेहरान में लैंडिंग ने पूरे समीकरण को बदल दिया। इसके बाद सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया कि चार दिनों में चीन के 16 Y-20 सैन्य कार्गो विमान ईरान पहुंचे हैं।

अन्य पढ़े: Rajasthan- सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईवे किनारे शराब दुकानें बंद नहीं होंगी

मिडिल ईस्ट में बढ़ी हलचल, सबकी नजरें अगले कदम पर

चीन की इस संभावित सैन्य मदद के बाद तेहरान के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं और एक बार फिर से जंग के आसार बढ़ते दिख रहे हैं। इस घटनाक्रम से पूरे मिडिल ईस्ट में हलचल तेज हो गई है।फिलहाल इस मामले में किसी भी देश की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट लगातार संभावित युद्ध को लेकर अंदेशा जता रही हैं। अब सबकी नजरें ट्रंप और खामेनेई के अगले बयान और कदम पर टिकी हैं।

Read More :

# Khamenei News # Media Report news #America Attack News #Breaking News in Hindi #China news #Hindi News #Iran news #Latest news #Trump news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.