Brazil storm news : ब्राज़ील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में आए भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई। गुआइबा शहर में स्थित रिटेल स्टोर ‘हवान’ के सामने लगी विशाल स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिमा तेज हवाओं के कारण अचानक गिर गई।
तेज़ हवाओं के चलते यह मूर्ति जमीन पर गिरते हुए कैमरों में कैद हो गई। वहां मौजूद लोगों द्वारा रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Read also : Latest Hindi News : नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने सौंपी अहम भूमिका
हवान स्टोर चेन अपनी पहचान के तौर पर हर स्टोर के (Brazil storm news) सामने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिकृति लगाती है। लेकिन इस बार प्राकृतिक आपदा के कारण यह प्रतिमा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि मूर्ति गिरने से इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। तूफान की वजह से आसपास के क्षेत्रों में भी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :