తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : कैमरून के पॉल बिया फिर बने राष्ट्रपति, दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : कैमरून के पॉल बिया फिर बने राष्ट्रपति, दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष

कैमरून । आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष पॉल बिया (President Paul Biya) ने फिर कैमरून के राष्ट्रपति चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद उन्हें देश का विजेता और निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किया गया। इस जीत के बाद पॉल बिया अपना आठवां कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं। अनुमान है कि मौजूदा कार्यकाल पूरा होने तक उनकी उम्र 100 वर्ष के करीब होगी।

53.66 फीसदी वोटों के साथ दर्ज की ऐतिहासिक जीत

रिपोर्ट के मुताबिक बिया को 53.66 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि उनके पूर्व सहयोगी रहे विरोधी नेता तचिरोमा बेकरी को 35.19 प्रतिशत वोट मिले हैं। बिया वर्ष 1982 से कैमरून (Camroon) की सत्ता में हैं और अब तक वे अफ्रीका के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेताओं में से एक बन चुके हैं। उनकी यह ऐतिहासिक जीत फिर से दुनिया का ध्यान उनकी उम्र और नेतृत्व क्षमता की ओर आकर्षित कर रही है। आखिर कोई नेता 100 साल की उम्र के करीब होते हुए भी देश का नेतृत्व करेगा, यह अपने आप में एक अनोखी बात है।

1982 से सत्ता में कायम हैं पॉल बिया

कैमरून में हुए राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के नतीजों ने फिर इतिहास रच दिया है। 92 वर्षीय पॉल बिया, जो 1982 से लगातार सत्ता में बने हैं, उन्होंने फिर से राष्ट्रपति का चुनाव जीता है। पॉल बिया बीते 43 वर्षों से देश की बागडोर संभाले हुए हैं और उन्हें एक और कार्यकाल मिल गया है।

संविधान संशोधन से हटाई गई कार्यकाल सीमा

पॉल बिया ने वर्ष 2008 में संविधान संशोधन के जरिए राष्ट्रपति पद की कार्यकाल सीमा समाप्त कर दी थी। इस कारण अब उन्हें अनिश्चितकाल तक चुनाव लड़ने का अधिकार मिल गया। तब से लेकर अब तक उन्होंने हर चुनाव में जीत हासिल की है और सत्ता पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

विपक्ष ने लगाया धांधली का आरोप

विरोधी खेमा वोटों की गिनती में धांधली का आरोप लगा रहा है। 12 अक्टूबर को हुए चुनाव के दो दिन बाद ही तचिरोमा ने जीत का दावा किया था। उन्होंने वोटों की एक टैली दिखाकर कहा था कि उन्हें 54.8 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि पॉल बिया को 31.3 प्रतिशत वोट मिले थे।

Read More :

सिंधु नदी में बदलाव से पाक पर मंडरा रहा खतरा, रिपोर्ट का बड़ा दावा

सिंधु नदी में बदलाव से पाक पर मंडरा रहा खतरा, रिपोर्ट का बड़ा दावा

दुनिया में दहशत, बढ़ती परमाणु प्रतिस्पर्धा ने छेड़ी विश्वयुद्ध की आहट

दुनिया में दहशत, बढ़ती परमाणु प्रतिस्पर्धा ने छेड़ी विश्वयुद्ध की आहट

एआई वाला हथियार- 50,000 फ़ीट से फाइटर जेट करेगा कहर

एआई वाला हथियार- 50,000 फ़ीट से फाइटर जेट करेगा कहर

ट्रेन में चढ़कर यात्रियों पर चाकू से हमला, अफरातफरी के बीच रेलसेवा रोकी

ट्रेन में चढ़कर यात्रियों पर चाकू से हमला, अफरातफरी के बीच रेलसेवा रोकी

भारत पर जासूसी का नया आरोप

भारत पर जासूसी का नया आरोप

H-1B वीज़ा का दुरुपयोग

H-1B वीज़ा का दुरुपयोग

सरकारी विरोध प्रदर्शन में 700 लोगों की मौत

सरकारी विरोध प्रदर्शन में 700 लोगों की मौत

रूस के परमाणु भंडार से अमेरिका और नाटो में बढ़ी बेचैनी

रूस के परमाणु भंडार से अमेरिका और नाटो में बढ़ी बेचैनी

भारत-अमेरिका में 10 साल का नया ‘डिफेंस एग्रीमेंट’

भारत-अमेरिका में 10 साल का नया ‘डिफेंस एग्रीमेंट’

राफेल को टक्कर देगा चीन का फाइटर जेट, इंडोनेशिया खरीदने को तैयार

राफेल को टक्कर देगा चीन का फाइटर जेट, इंडोनेशिया खरीदने को तैयार

गरीबों और निम्न-आय वर्ग की योजनाएं बंद होने के संकट में

गरीबों और निम्न-आय वर्ग की योजनाएं बंद होने के संकट में

रूस-चीन संभलें, अमेरिका करेगा परमाणु परीक्षण

रूस-चीन संभलें, अमेरिका करेगा परमाणु परीक्षण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870