Coal mine blast China : चीन की कोयला खदान में बड़ा विस्फोट, 90 मजदूरों की मौत

Read Time:  1 min
Coal mine blast China
Coal mine blast China
FONT SIZE
GET APP

चीन की कोयला खदान में बड़ा विस्फोट

Coal mine blast China : चीन के शांक्सी प्रांत स्थित लियुशेन्यु कोयला खदान में बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार शाम गैस लीक होने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टांगझो ग्रुप की इस खदान में हादसे के समय बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे।

90 से ज्यादा मजदूरों की मौत

इस भीषण विस्फोट में भारी जनहानि हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 82 से 90 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं और अब तक करीब 150 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

शी जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

अन्य पढ़े:  गिल और सुदर्शन का ऐतिहासिक धमाका

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों, चीन की जनता (Coal mine blast China) और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा किया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।