Afghanistan–Pakistan : सीमा पार हमले और एयरस्ट्राइक का दावा

By Surekha Bhosle | Updated: February 27, 2026 • 11:01 AM

अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान पर हमले का दावा किया गया है, जिसमें 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की बात कही गई। इसके जवाब में पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक करने का दावा करते हुए 133 लड़ाकों को मार गिराने की जानकारी दी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया कि दोनों देशों के बीच हालात “खुले युद्ध” जैसे बन चुके हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान (PAK) पर हमला किया। टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया।

अफगान सरकार का (Afghanistan) दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है।

वहीं, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की।

पाकिस्तान का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है।

PAK रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है।

अन्य पढ़े: AI collaboration india israel : भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने यह वीडियो x पर पोस्टर किया है। वीडियो में पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिका प्रांत में स्ट्राइक के फुटेज हैं।

हमले में कितने लोग मरे, दोनों देशों के दावे अलग

पाकिस्तान और तालिबान सरकार दोनों पक्षों ने हमलों के बाद हुए नुकसान के अपने-अपने दावे किए हैं। अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जिनमें से कुछ शव अफगानिस्तान ले जाए गए, जबकि कई अन्य को जिंदा पकड़ लिया गया।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने ये भी बताया कि पाकिस्तान के हमलों में हमारे 8 लोग मारे गए, जबकि 11 घायल हुए। हमने 19 पाकिस्तानी आर्मी पोस्ट और दो बेस तबाह किए। हमला शुरू होने के करीब चार घंटे बाद आधी रात को लड़ाई खत्म हो गई थी।

वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मुशर्रफ अली जैदी ने 133 अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है।

अन्य पढ़े:

#Afghanistan #Pakistan #BreakingNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews