Columbia : राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे पर जानलेवा हमला

By Anuj Kumar | Updated: June 8, 2025 • 8:46 AM

कोलंबिया के सीनेटर मिगुएल उरीबे टर्बे पर शनिवार को हमला हुआ जिसमें उन्हें गोली मार दी गई। यह घटना राजधानी बोगोटा के पास फोंटिबोन में हुई। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य मिगुएल एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे तभी हथियारों से लैस लोगों ने उन पर हमला कर दिया। कोलंबिया के राष्ट्रपति ने इस हमले की जांच के आदेश दिए हैं।

बोगोटा। कोलंबिया के सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे को गोली मार दी गई है। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। वहीं, गोली लगने के बाद मिगुएल की हालत कैसी है? इस पर अधिकारियों की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

39 वर्षीय मिगुएल विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक के सदस्य हैं, जिसकी नींव पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे ने रखी थी। डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी अपने सांसद पर हुए इस हमले की निंदा की है।

डेमोक्रेटिक पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा, “मिगुएल शनिवार को राजधानी से कुछ ही दूरी पर मौजूद फोंटिबोन के पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। तभी हथियारों से लेस कुछ लोगों ने पीछे से उनपर गोली चला दी।”

राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

पार्टी ने इस हमले को गंभीरता से लिया है। हालांकि पार्टी समेत किसी भी अधिकारी मिगुएल की हालत पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया है। कोलंपिया के राष्ट्रपति ने बयान जारी करते हुए हमले की जांच करवाने के आदेश दिए हैं।

Read more : Fake Aadhaar : नकली आधार से ट्रेन में यात्रा करने वालों पर होगी कार्रवाई

# international # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews delhi latestnews trendingnews