ईरान को ट्रंप की चेतावनी
Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका एक ही रात में ईरान को पूरी तरह खत्म कर सकता है। ईरान में गिरे अमेरिकी एफ-15 विमान के क्रू सदस्य को बचाने के बाद ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया।
ऐतिहासिक रेस्क्यू ऑपरेशन
ट्रंप ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इसमें कुल 155 विमान शामिल थे, जिनमें 4 बॉम्बर, 64 फाइटर जेट, 48 रिफ्यूलिंग टैंकर और 13 रेस्क्यू विमान थे। हजारों ईरानी सैनिकों की मौजूदगी के बावजूद अमेरिकी सेना ने सफलतापूर्वक अपने सैनिक को बचा लिया।
अन्य पढ़े: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’
मीडिया लीक पर नाराजगी
ट्रंप ने कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों ने इस ऑपरेशन की जानकारी (Donald Trump) पहले ही लीक कर दी थी, जिससे सैनिकों की जान खतरे में पड़ सकती थी। उन्होंने चेतावनी दी कि लीक करने वालों को खोजकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :