జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

USA : कैलिफोर्निया के जंगलों में फैली आग, घर खाली करने का आदेश

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: August 7, 2025 • 8:36 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मदद लॉस एंजिल्स। मध्य कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग ने अब तक 82,000 एकड़ से ज्यादा इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। यह आग अब भयानक रूप ले चुकी है और सैकड़ों इमारतों को इससे खतरा बना हुआ है। अग्नि सुरक्षा विभाग के मुताबिक ‘गिफोर्ड फायर (Giford Fire) नाम का यह जंगल में आग शुक्रवार दोपहर उस समय भड़क गई, जब कैलिफोर्निया हाईवे के पास चार अलग-अलग जगहों पर आग लग गई थी और उसने एक विकराल रूप ले लिया। यह आग अब सैन लुइस ओबिस्पो और सांता बारबरा काउंटी में सांता लूसिया रोड के पास फैल गई है।

आग की चपेट में आने से 870 से ज्यादा इमारतें खतरे में हैं

मीडिया रिपोर्ट (Media report) के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में आने से 870 से ज्यादा इमारतें खतरे में हैं। मंगलवार सुबह तक इस आग पर सिर्फ 7 फीसदी ही काबू पाया जा सका था। आग की वजह से सांता बारबरा और सैन लुइस ओबिस्पो के लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया गया है। अमेरिकी वन सेवा के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आग के अनियमित फैलाव के कारण लोगों को अपने इलाके की बदलती स्थिति पर ध्यान रखना चाहिए। रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गर्मी और सूखा मौसम बुधवार से सप्ताह के अंत तक बना रह सकता है, इसलिए आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी उत्तर और दक्षिण दिशा में लगातार प्रयास करते रहेंगे।

1900 से ज्यादा दमकलकर्मी तैनात हैं

आग बुझाने के लिए 1900 से ज्यादा दमकलकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा 40 हैंड क्रू, 115 फायर इंजन, 23 बुलडोज़र और 30 पानी के टैंकर लगाए गए हैं। इन्हें हवाई टैंकरों और हेलीकॉप्टरों (Helicopter) की मदद भी मिल रही है। सांता बारबरा काउंटी अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आग ऊंची और खड़ी ढलानों पर फैल रही है और इससे बहुत ज्यादा धुआं उठ रहा है। उन्होंने कहा कि आग का ज्यादातर हिस्सा ऐसे दुर्गम इलाकों में है, जहां बुलडोज़र भी नहीं पहुंच सकते। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए अब विमानों की मदद ली जा रही है। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने बताताया कि जंगल की आग से उठने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है और इसके दक्षिण और पूर्व की ओर फैलने की आशंका है


कैलिफोर्निया में कितने एकड़ जंगल हैं?

कैलिफोर्निया में लगभग 33 मिलियन एकड़ वन में से, संघीय एजेंसियां (यूएसडीए वन सेवा और यूएसडीआई भूमि प्रबंधन ब्यूरो और राष्ट्रीय उद्यान सेवा सहित) 19 मिलियन एकड़ (57%) का स्वामित्व और प्रबंधन करती हैं।


कैलिफ़ोर्निया कौन सा देश है?

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का एक राज्य है, यह अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित है. 

Read more : Calcutta High Court : मिथुन चक्रवर्ती की याचिका खारिज, FIR बरकरार

# Breaking News in hindi # Giford news # Hindi news # Latest news # Media Report news # USA News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.