H1b visa update : H-1B वीजा अलर्ट, 1 लाख डॉलर फीस, बदले लॉटरी नियम!

By Sai Kiran | Updated: February 3, 2026 • 9:02 AM

H1b visa update : अमेरिका में नौकरी करने का सपना देखने वाले विदेशी पेशेवरों के लिए US Citizenship and Immigration Services (USCIS) ने एच-1बी वीजा प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। वर्ष 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखें घोषित कर दी गई हैं, लेकिन इस बार नियम पहले से ज्यादा सख्त कर दिए गए हैं।

रजिस्ट्रेशन 4 मार्च 2026 से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। लॉटरी के नतीजे 31 मार्च को घोषित किए जाएंगे। केवल चयनित उम्मीदवार ही 1 अप्रैल से पूरी वीजा याचिका दाखिल कर सकेंगे।

नई नीति के तहत कुछ हाई-स्किल्ड पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को अतिरिक्त 1,00,000 डॉलर तक फीस देनी होगी, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 83 लाख रुपये होती है। साथ ही बेस रजिस्ट्रेशन फीस 10 डॉलर से बढ़ाकर 215 डॉलर कर दी गई है। यह बदलाव डोनाल्ड ट्रंप सरकार की नीतियों का हिस्सा बताया जा रहा है।

अन्य पढ़े: Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

पहले की रैंडम लॉटरी प्रणाली के बजाय अब ‘वेटेज सिस्टम’ (H1b visa update) लागू किया गया है। यानी ज्यादा सैलरी ऑफर करने वाली कंपनियों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। हालांकि भारी फीस के कारण स्टार्टअप और छोटी कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इन नियमों के खिलाफ कई कंपनियों ने अदालत का रुख किया, लेकिन फिलहाल सरकार का फैसला लागू रहेगा।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper 100k dollar fee h1b breakingnews h1b lottery weightage system h1b new rules h1b visa 2027 latest h1b news Trump immigration policy usa jobs for foreigners uscis registration dates visa fee hike news work visa updates