पाकिस्तान में आतंकियों की खुली मौजूदगी से मचा हड़कंप
Pulwama attack : पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हमजा बुरहान उर्फ अर्जुन मंड गुलजार हाल ही में पीओके में मारा गया था। लेकिन उसके अंतिम संस्कार में कई बड़े आतंकी संगठनों के शीर्ष कमांडरों और आतंकियों की खुली मौजूदगी ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
अंतिम संस्कार में पहुंचे कई बड़े आतंकी
इस्लामाबाद में हुए हमजा बुरहान के जनाजे में हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन समेत कई आतंकवादी संगठनों के बड़े चेहरे शामिल हुए। अल-बदर आतंकी संगठन के चीफ बख्त जमीन खान ने भी उसे अंतिम विदाई दी। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था और AK-47 हथियारों से लैस लोगों की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा।
आईएसआई से करीबी संबंधों के आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक हमजा बुरहान के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से करीबी संबंध थे। बताया जा रहा है कि आईएसआई अधिकारी कर्नल रिजवान उसका मुख्य हैंडलर था और उसे सुरक्षा भी उपलब्ध कराता था। मुजफ्फराबाद से वह अपना नेटवर्क संचालित करता था और ड्रग्स तस्करी, नकली करेंसी तथा हथियार सप्लाई जैसे अवैध कारोबारों में भी शामिल होने के आरोप हैं।
अन्य पढ़े: तुलसी गबार्ड ने ट्रंप कैबिनेट से दिया इस्तीफा, अमेरिकी राजनीति में हलचल
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की आलोचना
आतंकियों के खुलेआम अंतिम संस्कार में शामिल होने के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान (Pulwama attack) की जमकर आलोचना हो रही है। यूजर्स का कहना है कि इससे साफ पता चलता है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठनों को खुली छूट मिल रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :