జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

GHANA : हेलीकॉप्टर क्रैश, रक्षा और पर्यावरण मंत्री समेत 8 लोगों की गयी जानें

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: August 7, 2025 • 8:52 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

घाना में हेलीकॉप्टर क्रैश में रक्षामंत्री और पर्यावरण मंत्री समेत 8 लोग मारे गए। सरकार ने इसे दुखद त्रासदी करार दिया है। दुर्घटना का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर एक Z-9 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर था।

घाना में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में देश के रक्षा मंत्री और पर्यावरण मंत्री समेत 8 लोगों की मौत हो गई। घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा प्रमुख सचिव जूलियस डेब्राह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे में घाना के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमा ( Defense Minister Edward Omane Boamah) और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुरताला मुहम्मद (Environment Minister Ibrahim Murtala Muhammad) समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

जंगल में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमा और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुरताला मुहम्मद समेत 8 लोग पर्यावरण से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अक्रा से ओबुआसी जा रहे थे। बीच रास्ते में हेलीकॉप्टर का रडार (Radar) से संपर्क टूट गया और कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर एक घने जंगल में क्रैश हो गया।

घाना की सरकार से इसे दुखद त्रासदी करार दिया है। सरकार ने कहा कि इस हादसे में रक्षामंत्री ओमाने और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम, सत्तारूढ़ दल नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चालक दल के सभी सदस्य मारे गए हैं। सरकार ने कहा कि यह देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। सरकार ने संवेदना जाहिर करते हुए देश में अगले आदेश तक झंडा झुकाने के निर्देश दिए हैं।

इसी साल एडवर्ड ने संभाली थी रक्षामंत्री की जिम्मेदारी

रक्षामंत्री एडवर्ड पेशे से डॉक्टर थे। उन्होंने इसी साल जनवरी में महामा सरकार में रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी ली थी। वह घाना की उत्तरी सीमा पर बढ़ते जिहादी खतरों के बीच देश की सुरक्षा रणनीतियों का नेतृत्व कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, यह इलाका बुरकिना फासो से लगे होने के कारण अस्थिर बना हुआ है। वहीं, इब्राहिम पर्यावरण मंत्री के पद पर रहते हुए अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई कर रहे थे।

दुर्घटना का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर एक Z-9 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर था, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर ट्रांसपोर्ट और मेडिकल सुविधा के लिए किया जाता है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना जताई है।

Read more : Calcutta High Court : मिथुन चक्रवर्ती की याचिका खारिज, FIR बरकरार

# Breaking News in hindi # Helicopter news # Hindi news # Latest news # Mahama Government news # Radar news #Defense Minister Edward Omane Boamah news #Ghana news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.