Ebola Virus : इन तीन देशों की यात्रा से बचें, भारत सरकार की एडवाइजरी

Read Time:  1 min
Ebola Virus
Ebola Virus
FONT SIZE
GET APP

भारत सरकार की नागरिकों को चेतावनी, इन तीन देशों की यात्रा से बचें

Ebola Virus : अफ्रीका के कुछ देशों में फैल रहे खतरनाक इबोला वायरस को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। केंद्र सरकार ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

इबोला फैलने पर WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो और युगांडा में फैल रहे ‘बुंडिबुग्यो’ प्रकार के इबोला वायरस को अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। अफ्रीका सीडीसी ने भी इसे महाद्वीपीय स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है।

वैक्सीन और इलाज नहीं होने से बढ़ी चिंता

विशेषज्ञों के अनुसार बुंडिबुग्यो प्रकार के इबोला वायरस के लिए फिलहाल कोई स्वीकृत वैक्सीन या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है। यह वायरस गंभीर वायरल बीमारी का कारण बनता है और इसकी मृत्यु दर भी काफी अधिक मानी जाती है। पड़ोसी देशों में इसके फैलने की आशंका के चलते चिंता और बढ़ गई है।

अन्य पढ़े: मंत्रिमंडल विस्तार में दिखी विजय की दोस्ती, खास अंदाज बना चर्चा का विषय

भारत में अब तक कोई मामला नहीं

केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत में अब तक इस प्रकार के इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं (Ebola Virus) आया है। हालांकि सरकार ने विदेश यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रभावित देशों में मौजूद भारतीयों को स्थानीय स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।