International : इस देश ने भारत का दिखाया गलत नक्शा

By digital | Updated: June 14, 2025 • 3:51 PM

भारत की फटकार के बाद मांगनी पड़ी माफी

इस्राइल सुरक्षा बलों ने भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का गलत नक्शा पोस्ट करने के लिए माफी मांग ली है। नक्शे में जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। आईडीएफ ने गलती का एहसास करते हुए कहा कि नक्शा सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ इलाके का चित्रण था। आईडीएफ की पोस्ट भारतीय अकाउंट की ओर से किए गए ट्वीट के बाद आई। कई भारतीय अकाउंट्स से मामले को लेकर काफी नाराजगी जताई गई थी। उन्होंने इस गलती को इस्राइल के सामने रखा और उन्हें गलती का एहसास कराते हुए इस्राइली सेना से पोस्ट को वापस लेने की बात कही। कुछ ने तो इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी टैग किया।

भारत के ट्वीट पर मांगी माफी

भारतीय राइट विंग कम्युनिटी नाम के एक ‘एक्स’ हैंडल की ओर से किए गए ऐसे ही एक ट्वीट पर सीधे प्रतिक्रिया देते हुए इस्राइल रक्षा बलों ने कहा कि यह पोस्ट क्षेत्र का चित्रण है। यह नक्शा सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा है। हम किसी भी तरह की गलती और अपराध के लिए क्षमा चाहते हैं। यह माफी मूल पोस्ट के लगभग 90 मिनट बाद आई। दरअसल, पहले शिकायतकर्ता ने कहा था कि अब आप समझ गए होंगे कि India तटस्थ क्यों रहता है। कूटनीति में कोई भी वास्तव में आपका मित्र नहीं है।

India और इस्राइल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध

पिछले कई वर्षों में India और इस्राइल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं। दिल्ली तेल अवीव के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है, जो केवल अमेरिका, ब्रिटेन, हांगकांग और चीन से पीछे है। India सैन्य उपकरणों की बिक्री के लिए इस्राइल के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक है। ऐसे में India की सीमाओं का गलत नक्शा काफी आश्चर्यजनक था।

India का नक्शे का गलत चित्रण किया गया

यह नक्शा शुक्रवार देर शाम ‘एक्स’ पर पोस्ट किया गया था। इसके जरिए तेल अवीव की ओर से ईरान को वैश्विक खतरा बताया गया, इसी में India का नक्शे का गलत चित्रण किया गया। इस्राइली सेना ने पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका, यूरोप और India (गलत नक्शे के साथ) सहित एशिया के अधिकांश हिस्सों की सीमाओं को दिखाते हुए कहा था कि ईरान एक वैश्विक खतरा है। इस्राइल अंतिम लक्ष्य नहीं है, यह सिर्फ शुरुआत है। हमारे पास कार्रवाई करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।’

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews International latestnews trendingnews