జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

International : ईरान के एक और न्यूक्लियर रिएक्टर पर इजरायल का हमला

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 20, 2025 • 10:02 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

ईरान-इजरायल वार का आज 8वां दिन है। जंग में अब तक 650 से अधिक लोगों की मौत हुई है। जानकारी सामने आई है कि आज सुबह इजरायल ने ईरान के एक और न्यूक्लियर साइट पर हमला कर दिया है।

मिडिल ईस्ट (Middle East) में जंग विकराल रूप लेता जा रहा है। ईरान-इजरायल वार (Iran-Israel War) का आज आठवां दिन है। इजरायल (Israel) आज ईरान (Iran) के खोंडव न्यूक्लियर रिएक्टर पर हमला किया है। इससे कुछ घंटे पहले इजरायल ने अराक न्यूक्लियर रिएक्टर पर हमला किया था। दोनों जगह हैवी वॉटर रिएक्टर हैं, जोकि प्लूटोनियम बनाने के काम आता है।

इलाकों को खाली करने की दी थी चेतावनी

इजरायल ने हमले से पहले इन दो इलाकों में रहने वाले नागरिकों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी। इजरायली फाइटर जेट्स ने ईरान की राजधानी तेहरान पर भी एयर स्ट्राइक की है। ईरान ने एयर स्ट्राइक के बाद अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया। ईरान ने इजरायली चैनल 14 पर हमले की धमकी दी है। ईरान ने चैनल 14 को इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का माउथ पीस करार दिया।

ईरान में 639, इजरायल में 24 लोग मारे गए

8 दिन से जारी इस लड़ाई में अब तक 639 ईरानी नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 1329 ईरानी नागरिक घायल हैं, जबकि इजरायल में मरने वालों का आंकड़ा 24 पहुंच गया है। इजरायल के 600 से अधिक लोग घायल हैं।

ईरान ने फिर दागी तेलअवीव पर मिसाइलें

ईरान ने एक बार फिर से इजरायल पर कई मिसाइल दागी हैं। IDF ने कहा कि हम तेहरान की तरफ से आने वाली मिसाइलों को रोकने का काम कर रहे हैं। इजरायली जनता को सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी गई है।

ईरान में जासूसी के आरोप में 24 गिरफ्तार

ईरान में जासूसी के आरोप में 24 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन सभी पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप है। ईरान ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी इजरायल के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से काम कर रहे थे। इन्होंने वैश्विक समुदाय के सामने ईरान की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम किया।

जंग रोकने के लिए ईरान संग 3 यूरोपीय देशों की बातचीत

अल जजीरा के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची के साथ 3 यूरोपीय देशों के विदेश मंत्री बातचीत करेंगे। यह बातचीत जंग रोकने और न्यूक्लियर डील पर होगी। ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट और जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल अपने ईरानी समकक्ष अरागची से बातचीत करेंगे। इस बैठक में यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास भी हिस्सा लेंगे।

Read more : International : यूनुस सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन

# international # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.