मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इजरायल ने बुधवार देर रात लेबनान (Lebnan) पर अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम देते हुए महज 10 मिनट के भीतर 100 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल (Israel) का दावा है कि ये हमले हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर और सैन्य ठिकानों पर केंद्रित थे। इस भीषण कार्रवाई में 250 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं।
10 मिनट में तबाही, 100 से ज्यादा ठिकाने निशाने पर
रिपोर्ट्स के अनुसार, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों, दक्षिणी लेबनान (South Lebnan) और पूर्वी बेका घाटी में एक साथ कई हवाई हमले किए गए। इजरायल ने इसे हिज्बुल्लाह के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया है। हमलों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई इलाकों में भारी तबाही के दृश्य सामने आए हैं।

250 मौतें, 890 घायल; राहत-बचाव जारी
हमलों के बाद लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 890 घायल अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। कई इमारतें पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।
मलबे में दबी जिंदगियां, मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
अधिकारियों के मुताबिक, कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अब तक इस संघर्ष में कुल 1,700 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें कम से कम 130 बच्चे शामिल हैं।

युद्धविराम के बावजूद जारी हमले
इजरायल ने साफ किया है कि ईरान के साथ युद्धविराम की स्थिति के बावजूद लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ उसका सैन्य अभियान जारी रहेगा। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस बात से इनकार किया है कि किसी भी संघर्ष-विराम समझौते में लेबनान शामिल है।
अमेरिका ने भी किया स्पष्ट
वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने भी कहा कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं है। वहीं, लेबनान के राष्ट्रपति कार्यालय ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के प्रयास जारी रखने की बात कही है।

पुराना संघर्ष, नई भड़क
हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच दशकों पुराना तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। हालिया हिंसा तब और बढ़ी जब हिज्बुल्लाह ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के कथित बदले में इजरायल पर रॉकेट हमले किए। इसके अलावा, नवंबर 2024 में हुए युद्धविराम के बावजूद दोनों पक्षों के बीच हमले जारी रहे।
अन्य पढ़े: KKR vs PBKS Match : बारिश के कारण KKR vs PBKS मैच रद्द
पहले ही मिल चुके थे हमले के संकेत
युद्धविराम के बाद भी इजरायल की ओर से संकेत मिल रहे थे कि लेबनान में सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। हाल के दिनों में इजरायली मीडिया ने भी बताया था कि सेना का हमला रोकने का कोई इरादा नहीं है, और हिज्बुल्लाह को पूरी तरह निरस्त्र कर पाना फिलहाल संभव नहीं दिखता।
Read More :