Latest Hindi News : इटली ने सार्वजनिक जगहों पर नकाब और चेहरा ढंकने पर लगाया प्रतिबंध

By Anuj Kumar | Updated: October 9, 2025 • 1:33 PM

रोम,। इटली की सत्ताधारी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली (Borthers of Itlay) ने संसद में नया बिल पेश किया है, जिसमें सार्वजनिक जगहों पर नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Gorgia Meloni) की पार्टी का कहना है कि यह कानून धार्मिक कट्टरता और सांस्कृतिक अलगाव रोकने के लिए लाया जा रहा है।

जुर्माना और नियम

प्रस्तावित कानून के अनुसार किसी भी सार्वजनिक स्थल पर ऐसा परिधान पहनना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा जो चेहरे को ढकता है। नियम तोड़ने वालों पर 300 से 3,000 यूरो (लगभग 28,000 से 2.8 लाख रुपए) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

सरकार का दावा

मेलोनी सरकार का कहना है कि यह कदम धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं, बल्कि धार्मिक रूप से प्रेरित नफरत और सामाजिक कट्टरता रोकने के लिए है।

यूरोप में समान पाबंदियां

फ्रांस ने 2011 में पहला यूरोपीय देश बनकर बुर्का पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, तुर्की, ट्यूनिशिया, श्रीलंका और स्विट्जरलैंड समेत 20 से अधिक देशों ने भी चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर पाबंदी लगाई। यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय ने इन प्रतिबंधों को जायज ठहराया है।

बिल की अतिरिक्त शर्तें

संसद में पारित होने की संभावना

इटली की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के पास संसद में बहुमत है, इसलिए इस बिल के पारित होने की संभावना मजबूत है। हालांकि, अभी इस पर बहस की तारीख तय नहीं हुई है।

Read More :

# Gorgia Meloni News # Latest news # Srilanka news #Breaking News in Hindi #Brothers of itlay News #France news #Hindi News