Jammu- ईरान में संकट में कश्मीरी छात्र, अभिभावकों ने सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

By Anuj Kumar | Updated: March 9, 2026 • 2:26 PM

श्रीनगर,। Iran में जारी तनाव और जंग जैसे हालात के बीच वहां पढ़ रहे (Jammu and Kashmir) के सैकड़ों छात्रों की सुरक्षा को लेकर उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है। हालात बिगड़ने की खबरों के बीच अभिभावकों और फंसे छात्रों ने केंद्र सरकार से उन्हें जल्द सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है। परिवारों का सुझाव है कि छात्रों को (Armenia) सीमा के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर के मंडलायुक्त से मुलाकात कर ईरान के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं से अवगत कराया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिभावकों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि इस मामले को तुरंत (Ministry of External Affairs) के सामने उठाया जाए और छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए। मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण सुरक्षित वापसी में कुछ समय लग सकता है, लेकिन लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

परिवारों पर बढ़ा मानसिक दबाव

एक अभिभावक ने बताया कि ईरान की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है और यहां परिवारों पर भारी मानसिक दबाव है। उन्होंने कहा कि छात्रों के माता-पिता न तो ठीक से सो पा रहे हैं और न ही किसी काम पर ध्यान दे पा रहे हैं। परिवारों ने सरकार से जल्द से जल्द अपने बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।

अन्य देशों की तरह त्वरित कार्रवाई की मांग

एक अन्य अभिभावक ने कहा कि कई देशों ने अपने नागरिकों को ईरान से निकालना शुरू कर दिया है और भारत सरकार से भी इसी तरह की त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि Azerbaijan जैसे देशों ने अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। ऐसे में भारत सरकार को भी छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तुरंत कदम उठाने चाहिए।

अन्य पढ़े: एलपीजी संकट और मूल्य वृद्धि

भारतीय छात्रों की मदद के लिए पहल

इस बीच, All India Medical Students Association के राष्ट्रीय प्रतिनिधि और जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष Dr. Mohammad Momin Khan ने भारत में ईरान के राजदूत Mohammad Fathali से मुलाकात कर ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने राजदूत से भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी में सहयोग करने और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का अनुरोध किया। डॉ. मोमिन खान के अनुसार, Embassy of India in Iran ने छात्रों को पड़ोसी देश Armenia तक पहुंचने में लॉजिस्टिक सहायता देने की पेशकश की है, जिसे मौजूदा हालात में अपेक्षाकृत सुरक्षित रास्ता माना जा रहा है। हालांकि आर्मेनिया से भारत तक की आगे की यात्रा का इंतजाम छात्रों को स्वयं करना होगा।

Read More :

#America news #Azerbaijan News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Iran news #Jammu and Kashmir news #Jammu News #Latest news #Ministry of External Affairs news #Mohammad Fathali News