Latest Hindi News : डोनाल्ड ट्रंप बोले – अमेरिका, रूस और चीन मिलकर करेंगे परमाणु हथियार खत्म

By Anuj Kumar | Updated: November 6, 2025 • 11:55 AM

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही में कई देशों के न्यूक्लियर परीक्षण करने का दावा किया। साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा था कि जब सब टेस्ट कर रहे हैं, तो अमेरिका इस मामले में पीछे क्यों रहे? वो भी जल्द ही परीक्षण शुरू करने जा रहा है।

परमाणु निरस्त्रीकरण का नया प्लान

अब डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका, रूस और चीन (China) के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्लान बनाया है। ये पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह का कोई प्लान बनाया है, इससे पहले भी वह परमाणु निरस्त्रीकरण पर बात कर चुके हैं। राष्ट्रपति ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर काम करने की योजना का ऐलान किया है।

परमाणु निरस्त्रीकरण का उद्देश्य क्या है?

परमाणु निरस्त्रीकरण में आमतौर पर हथियारों की संख्या को कम कर दिया जाता है या फिर वह पूरी तरह से खत्म किया जाता है। इसका एक ही उद्देश्य होता है कि परमाणु-मुक्त दुनिया बनाई जा सके।

पहले भी उठा चुके हैं यह मुद्दा

ऐसा नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर पहली बार बात की है, बल्कि वह इस मामले पर पहले भी बात कर चुके हैं। ट्रंप ने साल की शुरुआत में कहा था कि ‘परमाणु ऊर्जा पर बहुत खर्चा हो रहा है। ये ऐसी चीज है जिस पर हम बात भी नहीं करते हैं। इसलिए अब हमें ये देखना होगा कि क्या परमाणु निरस्त्रीकरण हो सकता है और मुझे लगता है कि यह हो सकता है।’

न्यूक्लियर टेस्ट के समर्थन में ट्रंप का तर्क

डोनाल्ड ट्रंप को अभी दो ही दिन बीते होंगे जब उन्होंने अमेरिका (America) के न्यूक्लियर टेस्ट करने की बात कही थी। उनका कहना था कि पाकिस्तान, रूस और चीन जैसे कई देश परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन वो इस बात को बताते नहीं हैं। वहीं, अमेरिका इस पर खुलकर बोलता है।

रूस और चीन के साथ मिलकर निरस्त्रीकरण की घोषणा

ट्रंप ने कहा कि जब सब देश टेस्ट कर रहे हैं तो अमेरिका परीक्षण न करने वाले देशों की लिस्ट में शामिल नहीं रहना चाहता है। हम भी न्यूक्लियर टेस्ट करेंगे, इसके लिए तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। इसके बाद अब ट्रंप ने अमेरिका के साथ-साथ रूस और चीन का परमाणु निरस्त्रीकरण करने का ऐलान कर दिया है

डोनाल्ड ट्रम्प किस धर्म के हैं?

डोनाल्ड ट्रंप का पालन-पोषण उनकी स्कॉटिश मूल की मां के प्रेस्बिटेरियन धर्म में हुआ और उन्होंने अपने वयस्क जीवन के अधिकांश समय सार्वजनिक रूप से इसी धर्म को अपनाया, जिसमें 2016 का राष्ट्रपति अभियान भी शामिल है।

डोनाल्ड ट्रम्प के कितने बेटे हैं?

पहली पत्‍नी इवाना से डोनाल्ड ट्रम्‍प जूनियर, इवांका ट्रम्प और एरिक ट्रम्‍प, दूसरी पत्‍नी मार्ला से टिफ़नी ट्रम्‍प, तीसरी पत्‍नी मेलानिया से विलियम ट्रम्‍प नामक बच्चे हैं।

Read More :

# china news #America news #Breaking News in Hindi #Donald Trump news #Hindi News #Latest news #Pakistan news #USA news