Kim Jong Un warning US : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच वैश्विक राजनीति में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच उत्तर कोरिया ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा किए जा रहे सैन्य अभ्यास पर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने नाराजगी जताई है।
उन्होंने कहा कि ये सैन्य अभ्यास उत्तर कोरिया पर हमले की तैयारी का हिस्सा हो सकते हैं।
ईरान को समर्थन
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। उत्तर कोरिया ने इस फैसले का समर्थन किया है।
उत्तर कोरिया ने अमेरिका और इजराइल पर पश्चिम एशिया में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है।
क्रूज मिसाइल परीक्षण
हाल ही में उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत दिखाते हुए एक युद्धपोत से क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। इस परीक्षण को किम जोंग उन ने अपनी बेटी जू ए के साथ देखा।
इन मिसाइलों को समुद्र से दागा जा सकता है और ये लंबे समय तक लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखती हैं।
अन्य पढ़े: सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल
उत्तर कोरिया की सैन्य ताकत
उत्तर कोरिया के पास दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य (Kim Jong Un warning US) शक्तियों में से एक सेना है। अनुमान है कि उसके पास 50 से 100 परमाणु हथियार मौजूद हैं।
इसके अलावा अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम Hwasong-18 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल भी उसके पास मौजूद है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :