జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

International : पाक कर रहा था नागरिक सुरक्षा की वकालत

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 24, 2025 • 12:47 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

जिनेवा,। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में पाकिस्तान ने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हुए खूब घड़ियाली आंसू बहाए। इसी मौके पर भारत ने भरी बैठक में पाकिस्तान को बेनकाब करते हुए कहा कि पहले नागरिक और आतंकी में अंतर करें इसके बाद सुरक्षा की चिंता करना ज्यादा बेहतर होगा। भारत ने कहा कि जो देश आतंकवादियों और नागरिकों में फर्क नहीं करता उसे नागरिकों की सुरक्षा पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

आतंक का प्रयाय बन चुका पाकिस्तान बेनकाब हो गया

भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पुरी ने पाकिस्तान की आधारहीन और पाखंडी बातों के तथ्यों के साथ जवाब दिया और ऐसे कई उदाहरण भी दिए जिससे कि आतंक का प्रयाय बन चुका पाकिस्तान बेनकाब हो गया। उन्होंने कहा, “भारत ने दशकों तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद झेला है। मुंबई का 26/11 हमला हो या अप्रैल 2025 में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों का नरसंहार। इनका निशाना हमेशा हमारे आम नागरिक रहे हैं।

20 से अधिक नागरिकों की मौत हुई, 80 से ज्यादा घायल हुए

उन्होंने कहा, ऐसे देश का नागरिकों की सुरक्षा पर बोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के मुंह पर तमाचा है।भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संदेश दिया कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को राज्य नीति की तरह इस्तेमाल करता रहेगा, तब तक वह किसी भी नैतिक विमर्श में भाग लेने का अधिकारी नहीं है। गुरुद्वारों, मंदिरों, चर्चों और अस्पतालों को निशाना बनाया हरीश पुरी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने इस महीने भारतीय सीमा के गांवों पर जानबूझकर गोलाबारी की जिससे 20 से अधिक नागरिकों की मौत हुई। 80 से ज्यादा घायल हुए।

गुरुद्वारों, मंदिरों, चर्चों और अस्पतालों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, ऐसी सेना और सरकार जो धार्मिक स्थलों और नागरिकों को निशाना बनाती हो, उसके लिए यह मंच उपदेश देने की जगह नहीं है। भारत ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के सरकारी, पुलिस और सैन्य अधिकारी, हाल ही में मारे गए आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इससे स्पष्ट है कि वो आतंक और आम नागरिकों में फर्क ही नहीं करते हैं। हरीश पुरी ने कहा, हमने देखा है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए आम नागरिकों की ढाल का इस्तेमाल करता है।

Read more : America के अन्य विश्वविद्यालयों में भी बैन होंगे अंतरराष्ट्रीय छात्र? डोनाल्ड ट्रंप 

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Hindi News Paper #internatioal breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.