Ukraine हमले की दहशत में पुतिन ने रद्द की नेवी परेड, दिया वीडियो संदेश

By Anuj Kumar | Updated: July 28, 2025 • 3:09 PM

मास्को। हर साल होने वाली रुस की भव्य नौसेना परेड को अचानक रद्द कर दिया गया। वजह बताई गई सुरक्षा चिंताएं। लेकिन क्या यही असली कारण है? राष्ट्रपति पुतिन का जवाब नहीं आया कि आखिर एक ‘महाशक्ति’ होते हुए भी उनकी नौसेना को अपना सलाना शक्ति प्रदर्शन क्यों रोकना पड़ा? क्या रूस अब खुद को ही सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा? या यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) बीच अब वो आत्मविश्वास ही नहीं बचा कि दुनिया को अपनी ताकत दिखा सकें?

वीडियो संदेश में नौसैनिकों की वीरता की तारीफ की

राष्ट्रपति पुतिन ने नेवी डे (Neavy Day) के दिन एक वीडियो संदेश में नौसैनिकों की वीरता की तारीफ की। 50,000 से ज्यादा जवानों को सम्मान, 35 को ‘हीरो ऑफ रशिया’ का तमगा मिला। लेकिन सवाल ये है कि जब इतने बहादुर सैनिक हैं, तो परेड क्यों नहीं? क्या वीरता सिर्फ मेडल और भाषणों तक सिमट गई है? क्या यूक्रेन युद्ध ने रूस की ‘शक्ति परेड’ की रीढ़ तोड़ दी है? पुतिन की चुप्पी अब विपक्षियों के लिए हथियार बन रही है, और दुनिया के लिए यह इशारा कि रूस अब उतना अडिग नहीं रहा।

ब्लैक सी फ्लीट को अपग्रेड…

पर क्या अब सिर्फ घोषणाएं बचीं हैं? यह पहली बार नहीं है जब रूस ने नेवी डे परेड को रद्द किया है। 2024 में भी पास के क्रोनस्टैड पोर्ट में होने वाली परेड रद्द हुई थी, पर सेंट पीटर्सबर्ग में शो हुआ था। लेकिन 2025 की परेड पूरी तरह रद्द हुई। यह पहली बार है, जब पूरी राजधानी स्तर पर कार्यक्रम रोक दिया गया है। इस बार तो शहर प्रशासन ने पहले रद्द करने की घोषणा की फिर वापस ले ली। बाद में रक्षा मंत्रालय ने ‘सुरक्षा कारणों’ की बात कही।

हमले की आशंका और अमेरिकी चेतावनी के बाद ही यह फैसला लिया गया

लेकिन सूत्रों का कहना है कि यूक्रेनी हमले की आशंका और अमेरिकी चेतावनी के बाद ही यह फैसला लिया गया। अगर इतनी बड़ी परेड सिर्फ आशंका के डर से रद्द होती है, तो संदेश साफ है रूस डरा हुआ है। नेवी डे से ठीक पहले रूस ने घोषणा की थी कि उसकी ब्लैक सी फ्लीट को नए फ्रिगेट, कॉर्वेट, एयर यूनिट्स और रोबोटिक सिस्टम से मजबूत किया जाएगा। लेकिन जब परेड तक नहीं हो सकी तो सवाल ये है कि ये सब सिर्फ कागजी ऐलान हैं या असली तैयारी भी है? पुतिन ने नया नेवल डॉक्ट्रिन भी पास किया है। रूस को फिर से समुद्री महाशक्ति बनाने का सपना। लेकिन क्या ये सपने युद्ध की थकान और सुरक्षा के डर के बीच कभी पूरे हो पाएंगे?


पुतिन के परिवार का इतिहास क्या है?

पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को लेनिनग्राद, सोवियत संघ (अब सेंट पीटर्सबर्ग, रूस) में हुआ था, वे व्लादिमीर स्पिरिडोनोविच पुतिन (1911-1999) और मारिया इवानोव्ना पुतिना ( उर्फ़ शेलोमोवा ; 1911-1998) के तीन बच्चों में सबसे छोटे थे। उनके दादा, स्पिरिडॉन पुतिन (1879-1965), व्लादिमीर लेनिन और जोसेफ स्टालिन के निजी रसोइए थे।

रूस के तीसरे राष्ट्रपति कौन थे?

इसे सुनेंदिमित्री मेदवेदेव का राष्ट्रपति कार्यकाल 8 मई 2008 को शुरू हुआ, जब वे रूसी संघ के तीसरे राष्ट्रपति बने। व्लादिमीर पुतिन के दूसरे कार्यकाल के दौरान मेदवेदेव राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख और गज़प्रोम तेल कंपनी के अध्यक्ष थे।

Read more : ISRO और नासा ने तैयार किया निसार- धरती पर होगी नजदीकी नजर

# Air force news # Breaking News in hindi # Hindi news # Latest news # Neavy Day news # Putin news #Mosko news #Ukraine War news