Putin ukraine ceasefire : रूस–यूक्रेन युद्ध को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। दोनों देशों के बीच एक सप्ताह के लिए संघर्षविराम होने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि उनके प्रस्ताव पर रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin ने सहमति जताई है।
फरवरी 2022 में शुरू हुए इस युद्ध में अब तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन में इस समय कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी को देखते हुए मानवीय आधार पर युद्ध को अस्थायी रूप से रोकने का सुझाव दिया गया था। ट्रंप के अनुसार, पुतिन ने एक हफ्ते तक सीज़फायर का आश्वासन दिया है।
अन्य पढ़े: Chhattisgarh : जहां नारायण करते हैं विश्राम, वहीं लगेगा कुंभ कल्प मेला
हालांकि रूस की ओर से इस (Putin ukraine ceasefire) संघर्षविराम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिजली और ईंधन केंद्रों पर हमलों से दोनों देश गंभीर संकट में जा रहे हैं। रूस की प्रतिक्रिया का अब भी इंतजार है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :