US-Iran War : अमेरिका-ईरान जंग में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद बने मसीहा

By Surekha Bhosle | Updated: March 5, 2026 • 1:05 PM

दुबई में लोगों को दिला रहे ठहरने की जगह

बीते कुछ दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने दुनियाभर में लोगों को परेशान किया हुआ है। मिडिल ईस्ट में हालात खराब हैं और दुबई समेत कई जगहों पर लोग एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। इस युद्ध के समय में दुबई में फंसे भारतीय लोगों की मदद के लिए सोनू सूद (Sonu Sood) सामने आए हैं। सोनू सूद ने दुबई में फंसे लोगों को ठहरने की व्यवस्था करा रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘युद्ध के कारण दुबई में कई यात्री फंसे हुए हैं। अगर आप या आपका कोई परिचित बेघर है, तो हम मुफ्त में सुरक्षित आवास प्रदान कर रहे हैं। कोई राष्ट्रीयता नहीं। कोई शर्त नहीं। सिर्फ मानवता। अगर आपको मदद की जरूरत है तो हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज करें। @dugastaproperties कृपया इसे साझा करें ताकि यह किसी जरूरतमंद तक पहुंच सके।’ 

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

वीडियो में सोनू कहते हैं, ‘नमस्ते दोस्तों। जो भी लोग मौजूदा संकट के कारण दुबई (Dubai) में फंसे हुए हैं, हम उन्हें बताना चाहते हैं कि आपके रहने की व्यवस्था है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको मुफ्त में रहने की सुविधा मिले। जो लोग हमारे हिंदुस्तानी हैं, या किसी भी राष्ट्रीयता के लोग दुबई के अंदर फंसे हुए हैं, कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर डीएम कीजिए। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आप अपने देश पहुंचने तक मुफ्त में रह सकें।’

अन्य पढ़े: Canada- कनाडा का बड़ा बयान, जंग से पीछे नहीं हटेंगे, पीएम Mark Carney का ऐलान

फैन्स ने सोनू सूद की जमकर तारीफ की

सोनू ने अतीत में अपने नेक कामों से सबका दिल जीत लिया है, और अब एक बार फिर उन्होंने नेटिज़न्स को प्रभावित किया है। अभिनेता द्वारा साझा किए गए वीडियो पर एक नेटिजन ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘मैं आपकी मानवता, आपके बलिदान और समर्पण को सलाम करता हूं, आप सच्चे हीरो हैं, फिल्मी हीरो नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी दयालुता को सलाम सर। मानवता सर्वोपरि है, आप पर गर्व है। कठिन समय में, आप जैसे लोग मानवता में विश्वास बहाल करते हैं। भगवान आपका भला करे।’ एक अन्य नेटिजन ने ट्वीट किया, ‘कोई राष्ट्रीयता नहीं। कोई शर्त नहीं। सिर्फ मानवता। हमें ऐसी ही दुनिया की और ज़रूरत है। इस पहल के लिए सम्मान।’ ईशा गुप्ता, सोनल चौहान और अन्य कई बॉलीवुड हस्तियां दुबई में फंस गई थीं। दोनों अभिनेत्रियां अब भारत लौट चुकी हैं।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #USIranConflict #MiddleEastCrisis #GlobalConcerns