मुख्य बातें: –
- क्वेटा के चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास बड़ा धमाका
- सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को बनाया गया निशाना
- आसपास खड़ी 10 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत (Bluchistan Prant) में रविवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। क्वेटा के चमन फाटक रेलवे स्टेशन (Chaman Phatak Railway Station) के पास सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर शक्तिशाली विस्फोट किया गया। इस हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में सेना के जवानों के भी शामिल होने की खबर है
विस्फोटकों से भरी कार से किया गया हमला
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन जैसे ही चमन फाटक इलाके से गुजर रही थी, तभी विस्फोटकों से लदी एक कार ट्रेन के डिब्बे से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।

कई वाहन क्षतिग्रस्त, ट्रेन को भी नुकसान
पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, धमाका रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिससे ट्रेन के कुछ डिब्बों को नुकसान पहुंचा है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी करीब 10 गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कई वाहन हवा में उछल गए और इलाके में चीख-पुकार मच गई।
अन्य पढ़े: मंत्रिमंडल विस्तार में दिखी विजय की दोस्ती, खास अंदाज बना चर्चा का विषय
राहत-बचाव अभियान जारी
घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
Read More :