Tesla: टेस्ला का मस्क पर बड़ा दांव

By Dhanarekha | Updated: August 5, 2025 • 7:34 PM

इलॉन मस्क को 2.50 लाख करोड़ के शेयर गुड फेथ में दिए गए, कंपनी चाहती है CEO का फोकस बना रहे।

टेक्सास। टेस्ला(Tesla) ने अपने सीईओ एलन मस्क(Elon musk) को कंपनी में बनाए रखने के लिए एक बार फिर बड़ी पेशकश की है। कंपनी ने मस्क को 9.6 करोड़ शेयर देने का फैसला किया है, जिनकी बाजार कीमत करीब 2.50 लाख करोड़ रुपए (29 अरब डॉलर) है

शेयर देने का उद्देश्य क्या है?

टेस्ला(Tesla) का कहना है कि यह ग्रांट मस्क को कंपनी में केंद्रित रखने के लिए दी गई है, क्योंकि वे स्पेसएक्स, न्यूरालिंक और XAI जैसी अन्य परियोजनाओं में भी सक्रिय हैं। इसके साथ ही राजनीति में भी उनकी दिलचस्पी बढ़ी है। ऐसे में टेस्ला को डर है कि मस्क का ध्यान बंट सकता है।

शर्तों के साथ मिला है ग्रांट

यह ग्रांट मस्क को सीधे नहीं मिलेगी। इसके लिए उन्हें 2027 तक टेस्ला में ऊपरी भूमिका में बने रहना होगा। साथ ही हर शेयर के लिए 23.34 डॉलर चुकाने होंगे और पांच साल तक इन्हें बेचा नहीं जा सकता, सिवाय टैक्स या खरीद की कीमत भरने के लिए।

पुराना पैकेज कोर्ट ने किया था रद्द

2018 में मस्क को टेस्ला(Tesla) से 56 अरब डॉलर (करीब 4.9 लाख करोड़ रुपये) का कंपनसेशन पैकेज मिला था। लेकिन डेलावेयर कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया था, यह कहते हुए कि शेयरधारकों को पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। टेस्ला ने उस फैसले के खिलाफ अपील कर दी है और इसे फिर से लागू करवाना चाहती है।

टेस्ला(Tesla) की आर्थिक हालत कमजोर

वर्तमान में टेस्ला आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है। कंपनी का मुनाफा गिरा है और तिमाही आय में भी कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। तीसरी तिमाही में मुनाफा घटकर 409 मिलियन डॉलर रह गया। 2025 में अब तक इसके शेयरों में करीब 20% गिरावट आई है।

टेस्ला ने मस्क को कितने शेयर दिए हैं?
9.6 करोड़ शेयर, जिनकी कीमत लगभग 2.50 लाख करोड़ है।

मस्क को शेयर पाने के लिए क्या करना होगा?
2027 तक टेस्ला में ऊपरी पद पर बने रहना और प्रति शेयर 23.34 डॉलर चुकाना।

कोर्ट ने 2018 का पैकेज क्यों रद्द किया था?
शेयरधारकों को पूरी जानकारी न देने और बोर्ड की स्वतंत्रता पर सवाल उठने के कारण।

अन्य पढ़े: Business : अनिल अंबानी पर ED ने दर्जन भर बैंकों को चिट्ठी लिख बढ़ाईं मुश्किलें

# Paper Hindi News #Google News in Hindi #Hindi News Paper Elon Musk International latestnews Tesla trendingnews