జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

Usa : ट्रंप ने फिर दोहराया “गर्व है मैं हूं भारत-पाक युद्धविराम का ‘हीरो’

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 31, 2025 • 11:45 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  फिर दोहराया कि  गर्व है कि मैं भारत-पाक युद्धविराम का ‘हीरो’  हूं वर्ना परमाणु जंग से दुनिया तबाह हो जाती।ट्रंप ने कहा है कि जिस ‘‘सौदे” पर उन्हें सबसे अधिक गर्व है, वह यह है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘संभावित परमाणु युद्ध को गोलियों के बजाय व्यापार” के माध्यम से रोकने में सफल रहे। ट्रंप ने पिछले कुछ हफ्तों में कई बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान से कहा कि अगर वे संघर्ष नहीं रोकेंगे तो अमेरिका दोनों देशों के साथ व्यापार बंद कर देगा। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान भारतीय और अमेरिकी नेताओं के बीच बातचीत में व्यापार के मामले पर कोई चर्चा ही नहीं हुई।

‘‘आमतौर पर वे गोलियों के माध्यम से ऐसा करते हैं : ट्रंप

भारत ने अमेरिका के इस दावे को दरअसल खारिज किया है कि व्यापार संबंधी उसके प्रस्ताव के कारण संघर्ष रोकने पर सहमति बनी। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जिस सौदे पर मुझे सबसे अधिक गर्व है, वह यह है कि हम भारत के साथ काम कर रहे हैं, हम पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं और हम गोलियों के बजाय व्यापार के माध्यम से संभावित परमाणु युद्ध को रोकने में सफल रहे।” ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आमतौर पर वे गोलियों के माध्यम से ऐसा करते हैं। हम व्यापार के माध्यम से ऐसा करते हैं, इसलिए मुझे इस पर बहुत गर्व है। कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है, लेकिन पाकिस्तान और भारत के बीच एक बहुत ही भयानक संभावित युद्ध हो रहा था। अब यदि आप देखें तो वे सही दिशा में काम कर रहे हैं।”

हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका

ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर वे एक-दूसरे के साथ युद्ध करते हैं तो मुझे उनमें से किसी के साथ सौदा करने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी। मैं ऐसा नहीं करूंगा और मैं उन्हें बता दूंगा।” यह एक दिन में दूसरी बार है जब ट्रंप ने अपना यह दावा दोहराया कि भारत और पाकिस्तान को युद्ध करने से उनके प्रशासन ने रोका। ट्रंप ने शुक्रवार को पहले भी दावा किया था कि उन्होंने भारत एवं पाकिस्तान को लड़ने से रोका तथा दोनों देशों से कहा कि उनका (ट्रंप) प्रशासन एक-दूसरे पर गोली चलाने वालों से व्यापार नहीं कर सकता। ट्रंप ने अरबपति कारोबारी एवं टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क के साथ ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय) में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। मेरा मानना ​​है कि यह परमाणु आपदा में बदल सकता था।”

हम दूसरों को भी लड़ने से रोक रहे हैं क्योंकि आखिरकार हम किसी से भी बेहतर लड़ सकते हैं

ट्रंप ने कहा कि वह ‘‘भारत के नेताओं, पाकिस्तान के नेताओं और अपने लोगों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं। हमने व्यापार पर बात की और कहा कि ‘‘हम उन लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और जिनके द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।” उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के नेता ‘‘महान” हैं तथा ‘‘उन्होंने समझदारी दिखाते हुए सहमति जताई जिसके बाद यह सब बंद हो गया।” ट्रंप ने कहा, ‘‘हम दूसरों को भी लड़ने से रोक रहे हैं क्योंकि आखिरकार हम किसी से भी बेहतर लड़ सकते हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना है। हमारे पास दुनिया के सबसे बेहतरीन नेता हैं।” हालांकि भारत लगातार यह कहता रहा है कि सैन्य हमले रोकने पर सहमति उसकी और पाकिस्तान की सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी। 

Read more : Up : ट्रैक पर पत्थर रख तेजस एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #International bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.