भारत-पाकिस्तान और वैश्विक युद्धों पर टिप्पणी
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Trump) ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान भारत-पाकिस्तान(Pakistan) संघर्षविराम का श्रेय खुद को दिया। उन्होंने दावा किया कि केवल सात महीनों में उन्होंने सात युद्ध खत्म कराए हैं। ट्रंप ने कहा कि किसी भी देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया और इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। हालाँकि भारत ने साफ कहा कि संघर्षविराम दोनों देशों की आपसी बातचीत से हुआ है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी।
रूस-यूक्रेन और गाजा युद्ध पर टिप्पणी
ट्रंप(Trump) ने रूस-यूक्रेन(Ukraine) युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह मूल रूप से एक छोटी झड़प होना था लेकिन लंबे युद्ध में बदल गया। पुतिन से अपने रिश्तों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि उन्हें लगा था यह विवाद आसानी से सुलझ जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि युद्ध हमेशा अप्रत्याशित परिणाम लेकर आता है, अच्छे और बुरे दोनों।
गाजा संघर्ष पर ट्रंप ने तुरंत युद्धविराम की अपील की। उन्होंने कहा कि बंधकों को लौटाना होगा और 38 शव भी वापस किए जाने चाहिए। ट्रंप ने आरोप लगाया कि हमास ने शांति प्रस्तावों को बार-बार ठुकराया और पश्चिमी देशों द्वारा फिलिस्तीन की मान्यता हमास के लिए इनाम साबित हो रही है। उनका कहना है कि इजरायली बंधकों के परिवार अपने प्रियजनों के शव भी उसी तरह लौटाए जाने की मांग कर रहे हैं जैसे जीवित लोगों की।
ईरान पर हमला और संयुक्त राष्ट्र की आलोचना
ट्रंप ने खुलासा किया कि तीन महीने पहले ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत सात अमेरिकी B2 बमवर्षकों ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर बम गिराए थे। उनके अनुसार, इस हमले ने ईरान की संवर्धन क्षमता पूरी तरह नष्ट कर दी, हालांकि अमेरिकी रक्षा आकलन मानता है कि यह केवल कुछ महीनों की देरी भर है।
संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि वैश्विक संघर्षों में युद्धविराम कराने की जिम्मेदारी उन्हें निभानी पड़ी। उन्होंने तंज कसा कि संयुक्त राष्ट्र से उन्हें सिर्फ खराब एस्केलेटर और टेलीप्रॉम्प्टर ही मिले। ट्रंप ने आरोप लगाया कि यूएन का काम महज़ कड़े शब्दों वाले पत्र लिखना रह गया है, जिन पर कभी अमल नहीं होता।
ट्रंप ने भारत-पाक संघर्षविराम का श्रेय क्यों लिया?
Trump ने कहा कि उन्होंने सात युद्धों को खत्म कराया और भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम भी उसी का हिस्सा है। लेकिन भारत ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह दोनों देशों की आपसी सहमति से हुआ था।
ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र को लेकर क्या आरोप लगाए?
ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपनी क्षमता के अनुरूप काम नहीं कर पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूएन केवल कड़े शब्दों वाले पत्र जारी करता है और जमीन पर उसका कोई असर दिखाई नहीं देता।
अन्य पढ़े: