జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

International : जापान में भूकंप के दो झटके, भारत में भी कांपी धरती

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 19, 2025 • 9:53 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आज जापान के होक्काइडो तट पर एक शक्तिशाली भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि इसका केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर 42.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 146.4 डिग्री पूर्वी देशांतर में था। हालाँकि अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन भूकंप के जोरदार झटके लगने से इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है।

जापान में लगातार आ रहे भूकंप

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार बुधवार (18 जून) को भी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप नेमुरो से लगभग 107 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 14.9 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था। बता दें कि जापान में भूकंप या सुनामी जैसी बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की चर्चा है जिसके चलते जापान सरकार और भूकंप वैज्ञानिकों ने हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगों को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि साल 2011 में जापान में 9 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे आई सुनामी में 15,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी लगे भूकंप के झटके

जापान में भूकंप के झटकों के बीच बीती रात भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई और इसका केंद्र पश्चिमी केमांग इलाके में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले बुधवार दोपहर को भी अरुणाचल प्रदेश में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। हालाँकि दोनों भूकंपों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है लेकिन प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Read more : Operation Sindhu: संकटग्रस्त ईरान से भारत लौटे छात्रों ने बताई आपबीती

# international #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.