हमले में टीयू-95 और टीयू-22 रणनीतिक बमवर्षक भी थे शामिल
यूक्रेन ने रूस के चार अहम एयर बेस – ओलेन्या और बेलाया, पर हमला किया है। यूक्रेनी सेना ने इस हमले में ड्रोन का इस्तेमाल किया है. बताया जा रहा है कि जिन एयर बेस को निशाना बनाया गया है, वो रूस-यूक्रेन सीमा से काफी अंदर में पड़ता है। यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला यूक्रेनी सेना का अब तक का सबसे बड़ी ड्रोन अटैक था. यूक्रेन ने खासतौर से उस बेस को निशाना बनाया है, जिसका इस्तेमाल रूस उसपर बम बरसाने के लिए कर रहा था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यूक्रेन ने रविवार को रूसी सैन्य विमानों पर एक बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें 40 से ज़्यादा विमानों को निशाना बनाया गया। यूक्रेन की घरेलू सुरक्षा एजेंसी (एसबीयू) के अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में टीयू-95 और टीयू-22 रणनीतिक बमवर्षक भी शामिल थे, जिनका उपयोग रूस यूक्रेन पर लंबी दूरी की मिसाइलें दागने के लिए करता है।
यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के सेरेडनी बस्ती में एक सैन्य इकाई को बनाया निशाना
इरकुत्स्क के क्षेत्रीय गवर्नर इगोर कोबज़ेव ने पुष्टि की कि यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में सेरेडनी बस्ती में एक सैन्य इकाई को निशाना बनाया। बेलारूसी समाचार आउटलेट NEXTA ने बताया कि मरमंस्क क्षेत्र में ओलेन्या एयर बेस के पास विस्फोट और घना धुआँ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए। NEXTA के अनुसार, ‘प्रारंभिक रिपोर्ट में संभावित ड्रोन हमले का संकेत दिया गया है।
ओलेन्या रूस की प्रमुख रणनीतिक विमानन सुविधाओं में से एक है, जिसमें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम विमान मौजूद हैं।’ हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह हमला प्रमाणित होता है, तो यह युद्ध की शुरुआत के बाद से रूस के सैन्य बुनियादी ढांचे पर सबसे गंभीर हमलों में से एक होगा।
ड्रोन रूसी इलाके में बड़े बॉम्बर्स विमानों को नुकसान पहुंचाने में सफल
फिलहाल, इस ड्रोन हमले में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह हमला रूसी सेना द्वारा यूक्रेनी शहरों पर 367 ड्रोन और मिसाइलों के अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले के एक सप्ताह बाद हुआ है, जिसमें ज़ाइटॉमिर में तीन बच्चों सहित 13 लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे।
युक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) के एक अधिकारी ने बताया कि उनके ड्रोन रूसी इलाके में गहराई तक जाकर बड़े बॉम्बर्स विमानों जैसे Tu-95, Tu-22 और महंगे और दुर्लभ A-50 जासूसी विमान को नुकसान पहुंचाने में सफल रहे। एसबीयू ने बताया कि हमला ‘बेलाया’ एयर बेस पर हुआ, जो रूस में इर्कुत्स्क के एक दूरस्थ क्षेत्र पड़ता है। इनके अलावा, ‘ओलेन्या’ एयर बेस पर भी आग लगने की खबरें हैं, लेकिन इसे अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं मिली है।
- Hyderabad : कांग्रेस सरकार जनता कल्याण और विकास को प्राथमिकता दे रही है- विवेक
- Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’
- Rajasthan : खौलते दूध में गिरकर 10 महीने की बच्ची की मौत
- ATEXCON : “दक्षिण एशिया की टेक्सटाइल कैपिटल बनेगा तेलंगाना” – ए. रेवंत रेड्डी
- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा पर ‘गब्बर’ एक्शन