జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

Saudi Arabia : सऊदी हमले में यूपी के रवि की मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: March 21, 2026 • 12:36 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

फोन पर आखिरी बातचीत बनी विदाई

रियाद में हुए मिसाइल हमले में यूपी के सीतापुर जिले के एक युवक की मौत हो गई है। वह एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते थे। रवि की मौत के बाद घर में मातम है। अब वे रवि के शव के सौंपे जाने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वह उनका अंतिम संस्कार कर सकें।

Missile Attack On Saudi Arabia: यूपी के सीतापुर की महमूदाबाद तहसील के बघाइन गांव के रहने वाले रवि की मिसाइल हमले में मौत हो गई। जिस समय रवि ( ravi) की मौत हुई वह अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। रवि, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे। फैक्टरी मालिक से रवि की मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए रवि के शव को लाने की मांग की है। रवि की मौत बीते 18 मार्च की रात को हुई है

रवि ढाई साल से रियाद में कर रहे थे जॉब

बताते चलें कि यूपी के बघाइन के रहने वाले रवि करीब ढाई साल पहले नौकरी करने के लिए (Saudi Arabia) सऊदी अरब की राजधानी रियाद काम करने गए थे। रवि बीते 18 मार्च की रात करीब 9.45 बजे अपनी पत्नी रितू से मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी उनका मोबाइल एक तेज धमाके के साथ बंद हो गया। पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने रवि से संपर्क करना चाहा लेकिन रवि का मोबाइल नहीं लगा।

सऊदी अरब में रवि की मौत से गांव में मातम

इसी बीच, 19 मार्च को फैक्टरी के मालिक ने रवि के घर पर फोन करके बताया कि रवि की मिसाइल हमले में मौत हो गई है। रवि की मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों को एकाएक रोते बिलखता हुआ देख आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को जब सऊदी अरब में मिसाइल हमले में रवि की मौत हो जाने की जानकारी हुई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने भारतीय दूतावास से किया संपर्क

वहीं, परिवार वालों ने जब फैक्टरी मालिक से बात की तो उसने रवि के शव को हिंदुस्तान उसके घर भिजवाने का आश्वासन दिया। परिजनों का कहना है कि उन लोगों ने सऊदी अरब स्थित भारत के दूतावास से संपर्क किया है। जैसा उन्होंने बताया, उस तरह से मेल भेज दिया गया है।

अन्य पढ़े: North Korea- किम जोंग उन का बड़ा कदम- आधुनिक टैंक पेश, बेटी को भी सैन्य प्रशिक्षण

आखिरी बार बहन की शादी में आए थे रवि

मृतक रवि के भाई हनुमान गौतम ने बताया कि रवि ढाई साल से रियाद में काम कर रहे थे। वह अभी बहन की शादी में आया था। रवि फिर बीते सितंबर में वापस चला गया था। रवि फैक्ट्री में छुट्टी होने के बाद अपने कमरे में था, तभी ईरान और इजरायल के बीच हो रहे युद्व के दौरान छोड़ी गई एक मिसाइल गिरी, जिसमें रवि की मौत हो गई है।

हनुमान का कहना है कि रवि का एक साथी है राम निवास, उसने फैक्ट्री वालों को सूचना दी कि उसका एक साथी गायब है। इसके बाद बड़ा सर्च आपरेशन चलाया गया जिसमें रवि मलबे में घायल पड़ा मिला। रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई का कहना है कि पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हुआ है लेकिन जब दोबारा राम निवास से फोन पर बात की गई तो उसने फिर से रवि की मिसाइल हमले में मौत होने की जानकारी दी।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #RiyadhAttack #UPYouth #TragicNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.