अमेरिका की ओर से शनिवार तड़के वेनेजुएला में की गई बड़ी सैन्य कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल ला दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऑपरेशन में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है, जिनमें आम नागरिकों के साथ-साथ सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। इसी कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला (Venezuela) के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने का दावा किया जा रहा है।
150 से ज्यादा अमेरिकी विमान और एलीट सैनिक शामिल
स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस सैन्य अभियान में 150 से अधिक अमेरिकी सैन्य विमान और विशेष प्रशिक्षित जमीनी सैनिकों ने हिस्सा लिया। राजधानी कराकास (Capital Karakas) समेत कई इलाकों में जोरदार विस्फोट और गोलीबारी की खबरें आईं। हालांकि अमेरिकी प्रशासन ने अब तक हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
दुनियाभर में अमेरिकी कार्रवाई की निंदा
अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई पर वैश्विक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। रूस, चीन, ईरान और कोलंबिया ने एकजुट होकर राष्ट्रपति मादुरो (President Maduro) की तत्काल रिहाई की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने भी इस ऑपरेशन पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन की आशंका पैदा करता है।
अमेरिका ने दी ऐतिहासिक मिसाल
अमेरिका ने अपने कदम का बचाव करते हुए 1989 में पनामा पर किए गए सैन्य हमले का हवाला दिया, जब तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर के आदेश पर तानाशाह मैनुअल नोरिएगा को गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका का कहना है कि मौजूदा कार्रवाई भी उसी तरह की है।
वैश्विक नेताओं की चेतावनी
कई विश्व नेताओं ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की यह कार्रवाई दुनिया को एक बेहद संवेदनशील और खतरनाक मोड़ पर ले आई है, जिसके दूरगामी और गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’
इस अमेरिकी सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ नाम दिया गया है। यह ऑपरेशन शनिवार तड़के शुरू हुआ, जिसमें हवाई हमलों के साथ-साथ जमीनी कार्रवाई भी की गई। अमेरिकी सेना ने फोर्ट टियूना सैन्य परिसर और ला कार्लोटा एयर बेस समेत कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
मादुरो पर गंभीर आरोप
ट्रंप प्रशासन का दावा है कि निकोलस मादुरो पर अमेरिका में नार्को-टेररिज्म से जुड़े गंभीर आरोप दर्ज हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मादुरो को अवैध राष्ट्रपति बताते हुए कहा कि वह अमेरिकी न्याय से भागता रहा है। अमेरिका का आरोप है कि मादुरो ने वेनेजुएला को नार्को-स्टेट में बदल दिया।
अमेरिका में चलेगा मुकदमा
अमेरिकी सेना द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद अब निकोलस मादुरो पर अमेरिका में ड्रग तस्करी से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Read Also : आंध्र प्रदेश–तेलंगाना को बड़ी सौगात, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत
वेनेजुएला में आपातकाल, विरोध का ऐलान
इस घटनाक्रम के बाद वेनेजुएला सरकार ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका के खिलाफ कड़ा प्रतिरोध करने का ऐलान करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
अमेरिका का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
बैलट पीडिया के अनुसार, 2020 की जनगणना के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा शहर न्यूयॉर्क है जिसकी जनसंख्या 8,804,190 है।
अमेरिका कितना पुराना है?
सरल उत्तर यह क्या है? इसका सरल उत्तर यह है कि 4 जुलाई, 2024 तक संयुक्त राज्य अमेरिका 248 वर्ष पुराना हो जाएगा । संयुक्त राज्य अमेरिका 248 वर्ष पुराना है क्योंकि 4 जुलाई, 1776 को अमेरिकी द्वितीय महाद्वीपीय कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता की घोषणा को मंजूरी दी गई थी।
Read More :