తెలుగు | Epaper

IPL 2025: रियान पराग ने लगातार 6 छक्के जड़े

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
IPL 2025: रियान पराग ने लगातार 6 छक्के जड़े

फिर भी नहीं कर पाए युवराज सिंह की बराबरी

 राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ लगातार छह छक्के लगाए. पराग इसके बावजूद युवराज सिंह के उस क्लब में जगह नहीं बना सके, जिनके नाम लगातार छह छक्के दर्ज हैं।

नई दिल्ली. रियान पराग ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने 45 गेंद में 95 रन बनाए. रियान पराग ने अपनी इस पारी में लगातार छह छक्के भी लगाए. हालांकि, रिकॉर्डबुक में उनके इन छक्कों को वह जगह नहीं मिली, जो लगातार 6 छक्के मारने वाले रवि शास्त्री से लेकर युवराज सिंह को हासिल है. आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ।

आईपीएल 2025

  • रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का मुकाबला हुआ. केकेआर ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 206 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स ने इसके जवाब में एक समय 71 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे. उसके सिर पर हार मंडरा रही थी लेकिन कप्तान रियान पराग को यह आसानी से मंजूर ना था. उन्होंने 45 गेंद में छह चौकों और 8 छक्कों की मदद से 95 रन बनाए।

रियान पराग

  • अपनी पारी के दौरान लगातार छह छक्के लगाए. हालांकि, यह एक ओवर में नहीं थे।
  • रियान पराग ने 13वें ओवर में मोईन अली की गेंद पर लगातार 5 छक्के लगाए. ओवर की पहली गेंद शिमरन हेटमायर ने खेली, जिसमें उन्होंने एक रन लिया. इसके बाद अगली 5 गेंदों पर पराग ने छक्के जड़ दिए. इसके बाद 14वें ओवर की पहली गेंद पर भी हेटमायर ने सिंगल लिया. इसके बाद रियान पराग ने दूसरी गेंद पर छक्का मारा।

इस तरह रियान पराग ने लगातार छह छक्के तो लगाए लेकिन यह एक ओवर में नहीं था. इस कारण उन्हें रिकॉर्डबुक में वह जगह नहीं मिली जो रवि शास्त्री और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटरों को मिली हुई है. रवि शास्त्री ने रणजी ट्रॉफी में और युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में एक ही ओवर में लगातार छह छक्के जमाए थे।

Read more:IPL: आंद्रे रसेल IPL में उड़ाता है छक्के, वाइफ मॉडलिंग में

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870