తెలుగు | Epaper

Jaipur : केंद्रीय मंत्री में सीईटीपी और एसटीपी प्लांट का किया औचक निरीक्षण

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Jaipur : केंद्रीय मंत्री में सीईटीपी और एसटीपी प्लांट का किया औचक निरीक्षण

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने भिवाड़ी में दूषित जलभराव और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने सीईटीपी (Citp) और एसटीपी प्लांट, तथा बाईपास टी-पॉइंट पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। भूपेंद्र यादव ने कहा कि दूषित जलभराव भिवाड़ी की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है।

समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं: भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले एक वर्ष से प्रशासन के साथ मिलकर इस समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ प्रयास अब रंग ला रहे हैं, जिससे काफी हद तक समाधान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को पूरी तरह जड़ से समाप्त करने में करीब एक वर्ष और लग सकता है, उसके बाद भिवाड़ी एक साफ और स्वच्छ शहर के रूप में सामने आएगा।

भिवाड़ी देश के नक्शे पर एक उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र : केंद्रीय मंत्री

भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिजारा में आयोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने भिवाड़ी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने देने का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भिवाड़ी देश के नक्शे पर एक उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र है, और दिल्ली के निकट होने के कारण यह सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया बनकर उभर रहा है। उन्होंने अपील की कि भिवाड़ी के सभी गांव और स्थानीय निवासी इसे स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।

प्रस्तावित ट्रीटमेंट प्लांट हेतु भूमि का निरीक्षण

इस दौरान केंद्रीय मंत्री यादव ने ग्वालदा गांव में प्रस्तावित ट्रीटमेंट प्लांट हेतु भूमि का निरीक्षण किया और कहरानी गांव में प्रस्तावित चिड़ियाघर के लिए आवंटित भूमि का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर किशोर कुमार, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

भूपेंद्र यादव में पर्यावरण मंत्री कौन है?

भूपेंद्र यादव भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री (Union Minister of Environment, Forest and Climate Change) हैं। उन्होंने यह पद 7 जुलाई 2021 को संभाला और वर्तमान में भी इसी पद पर कार्यरत हैं।

जलवायु परिवर्तन मंत्री कौन थे?

भारत के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री वर्तमान में भूपेंद्र यादव हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी 7 जुलाई 2021 को संभाली और फिर 11 जून 2024 को तीसरी बार शपथ लेकर दोबारा कार्यभार ग्रहण किया।

भूपेंद्र यादव वर्तमान में कौन हैं?

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री।
  • यह पद उन्होंने 7 जुलाई 2021 को संभाला और वर्तमान में इसे लेकर कार्यरत हैं।
  • मंत्रालय में वे पर्यावरण संरक्षण, जलवायु राजनीति, वानिकी और प्राकृतिक संसाधनों की देखरेख जैसी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Read also: Chenchu: चेंचू लोगों को 13 हजार इंदिराम्मा घर : मंत्री

Hindi News मेरठ में रामभद्राचार्य की रामकथा का विवाद: गाजियाबाद के कारोबारी अनुज अग्रवाल के 42 लाख रुपये अटके

Hindi News मेरठ में रामभद्राचार्य की रामकथा का विवाद: गाजियाबाद के कारोबारी अनुज अग्रवाल के 42 लाख रुपये अटके

Hindi News : मध्य प्रदेश के धार में पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा; जन्मदिन पर विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

Hindi News : मध्य प्रदेश के धार में पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा; जन्मदिन पर विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

Latest News : राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को बधाई

Latest News : राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को बधाई

Latest News  :  PM मोदी का बचपन, साहस, करुणा और जिज्ञासा भरा सफर

Latest News : PM मोदी का बचपन, साहस, करुणा और जिज्ञासा भरा सफर

Breaking News Supreme: धर्मांतरण कानूनों पर आठ राज्यों को नोटिस

Breaking News Supreme: धर्मांतरण कानूनों पर आठ राज्यों को नोटिस

Hindi News वक्फ संशोधन बिल: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश पर असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा ?

Hindi News वक्फ संशोधन बिल: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश पर असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा ?

Hindi News: नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी को ऐसे दी बधाई

Hindi News: नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी को ऐसे दी बधाई

News Hindi :भारतीय रेलवे ने किया पहली बार प्राचार्य सम्मेलन, आधुनिकता पर विशेष बल

News Hindi :भारतीय रेलवे ने किया पहली बार प्राचार्य सम्मेलन, आधुनिकता पर विशेष बल

Hindi News: पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर का विवादित बयान, मुसलमानों को बताया ‘मुगलों की औलाद’

Hindi News: पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर का विवादित बयान, मुसलमानों को बताया ‘मुगलों की औलाद’

Hindi News: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, अच्छे स्वास्थ्य की कामना

Hindi News: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, अच्छे स्वास्थ्य की कामना

Latest Hindi News : मां वैष्णो देवी यात्रा पुनः शुरू, हादसे के बाद थी बंद

Latest Hindi News : मां वैष्णो देवी यात्रा पुनः शुरू, हादसे के बाद थी बंद

Latest Hindi News : पटना मेट्रो संचालन से पहले सुरक्षा जांच पूरी

Latest Hindi News : पटना मेट्रो संचालन से पहले सुरक्षा जांच पूरी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870