Karnataka: भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी अयोग्य घोषित

By digital | Updated: May 9, 2025 • 10:49 AM

कर्नाटक के भाजपा विधायक जी जनार्दन रेड्डी को विधानसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अवैध खनन मामले में दोषी पाए

कर्नाटक के भाजपा विधायक जी जनार्दन रेड्डी को विधानसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अवैध खनन मामले में दोषी पाए जाने के बाद कर्नाटक विधानसभा ने यह आदेश जारी किया। इसके साथ कर्नाटक विधानसभा की एक सीट खाली हो गई है। जी जनार्दन रेड्डी कर्नाटक की गंगावती सीट से विधायक थे। रेड्डी को 6 मई 2025 को अवैध खनन मामले में सजा सुनाई गई थी, उसी तारीख से रेड्डी की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई। 

अवैध लौह अयस्क खनन मामले में मिली सजा

14 साल लंबी लड़ाई लड़ी

जी जनार्दन रेड्डी ने इस मामले में 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया। अदालत के आदेश के तुरंत बाद जी जनार्दन रेड्डी को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया और जेल भेज दिया। जनार्दन रेड्डी ने साल 2023 में भाजपा से अलग होकर अपनी कल्याण राज्य प्रगति पक्ष नामक पार्टी बनाई थी और गंगावती सीट से चुनाव जीता था। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव के समय रेड्डी वापस भाजपा में शामिल हो गए थे और अपनी पार्टी का भी भाजपा में विलय कर लिया था।  

Read: More: Pahalgam attack :बाद कर्नाटक सरकार ने पाक नागरिकों को खोजने का आदेश दिया।

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #BJP MLA G Janardhan Reddy #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi bakthi breakingnews latestnews