తెలుగు | Epaper

Karnataka : परीक्षा केंद्र पर छात्रों से जनेऊ उतारने को कहा

digital@vaartha.com
[email protected]

आरोप में सीईटी अधिकारियों पर मामला दर्ज

बेंगलुरु। कर्नाटक के शिवमोगा में सीईटी परीक्षा केंद्र आदिचुंचनगिरि पीयू कॉलेज में छात्रों से परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले उन्हें जनेऊ उतारने के लिए कहने के आरोप में अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जनेऊ हटाने के लिए कहने पर जाने पर सामुदायिक भावना को ठेस पहुंची। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भागवत की शिकायत के बाद दर्ज किया गया केस

यह मामला ‘कर्नाटक ब्राह्मण सभा’ के सदस्य नटराज भागवत की शिकायत के बाद शुक्रवार को दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके अपमानित करने का इरादा), 351 (1) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और भारतीय न्याय संहिता की 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना जिला प्रशासन के संज्ञान में लाए जाने के बावजूद अधिकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तथा छात्रों से परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले ‘जनेऊ’ हटाने के लिए कहे जाने से छात्रों के साथ-साथ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

घटना से बढ़ गया विवाद

इस घटना से विवाद पैदा हो गया, जिसके बाद राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री एम सी सुधाकर ने आश्वासन दिया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के वास्ते छात्रों के चयन के लिए ‘समान प्रवेश परीक्षा’ (सीईटी) आयोजित की जाती है।

सुरक्षा कर्मचारियों ने ‘जनेऊ’ उतारने को कहा

पुलिस ने बताया कि बुधवार को आदिचुंचनगिरि पीयू कॉलेज परीक्षा केंद्र में सुरक्षा कर्मचारियों ने तीन छात्रों से कथित तौर पर ‘जनेऊ’ उतारने को कहा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, जब हमने कॉलेज अधिकारियों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से केवल परीक्षा के लिए भवन दिया गया है और प्रवेश परीक्षा आयोजित करने या अन्य सुविधा प्रदान करने में उनकी कोई भूमिका नहीं है, वहीं परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों ने दावा किया कि उन्होंने किसी भी छात्र से अपनी शर्ट या जनेऊ उतारने के लिए नहीं कहा। नियमानुसार, उन्होंने केवल छात्रों से काशी धारा (कलाव) उतारने के लिए कहा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये ऐसे आरोप हैं जिनकी पुष्टि की जानी चाहिए और इसके लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870