तपती गर्मी में भी रहेगा कूल-कूल
महिलाओं का अधिकतर समय किचन में बीतता है। वहीं गर्मियों में कूलर और एसी के बिना रहना काफी मुश्किल होता है। वहीं महिलाओं को ऐसी गर्मी में लंबे समय तक किचन के कामों में लगा रहना पड़ता है। गर्म ओवन, उबलते बर्तन और खराब वेंटिलेशन की वजह से गर्मियों में रसोई भट्टी में बदल जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने रसोई घर को आरामदायक और ठंडा बना सकते हैं। वहीं इससे किचन की गर्मी भी काफी हद तक कम की जा सकती है।
हरियाली और पर्दे का करें इस्तेमाल
अगर आपका किचन बड़ा है और बड़ी खिड़कियां लगी हैं, तो उनको दिन के समय बंद रखना चाहिए। वहीं रोशनी और गर्मी को रोकने के लिए खिड़कियों में हल्के रंग के सूती पर्दे लगाना चाहिए। वहीं अलमारियों पर इनडोर कूलिंग प्लांट लगा सकती हैं। हरियाली की वजह से किचन का वातावरण ठंडा और आरामदाय हो सकता है। वहीं आप किचन के बाहर भी कुछ पौधे लगा सकती हैं। वहीं किचन की गर्मी को हटाने के लिए समय-समय पर खिड़की खोलते रहना चाहिए।
चिमनी और एग्जॉस्ट
अगर आपके किचन में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन लगा है, तो गर्मियों में आपको इनका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह भाप, नमी और धुएं आदि को कम करने में मदद करती हैं और शरीर को भी सूखा व आरामदायक रखते हैं। गर्मी में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करने से किचन लंबे समय तक ठंडा रहेगा।

गर्मी में सुबह जल्दी बनाएं खाना
गर्मियों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक बहुत गर्मी होती है। इसलिए अगर सुबह जल्दी खाना बना लेना चाहिए। हालांकि कई लोग दोपहर में 11 बजे के बाद खाना बनाना शुरू करते हैं। वहीं इस दौरान सूरज की रोशनी तेज होती है। इसलिए सुबह जल्दी नाश्ता बनाकर दोपहर का खाना भी जल्दी बनाने का प्रयास करें। खासकर उन चीजों को सुबह जल्दी तैयार कर लें, जिनको बनने में ज्यादा समय लगता है।
- USA: एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से बनाई दूरी, DOGE डिपार्टमेंट से हटे
- जम्मू कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों ने पकड़े दो आतंकी, हथियार बरामद
- Bihar : चुनाव से पहले नीतीश को झटका, दो नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
- Up :यूपी में देर रात मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर ढेर
- Bihar : पटना में आज पीएम मोदी का पांच किलोमीटर लंबा रोड शो