National : साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, 5 घंटे तक दिखेगा अद्भुत नजारा

By Anuj Kumar | Updated: September 7, 2025 • 9:39 AM

नई दिल्ली। आज रात आसमान में खगोलीय घटना (Astronomical phenomenon) का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। साल का अंतिम चंद्रग्रहण लोगों को रोमांचित करेगा। इस दौरान चंद्रमा धीरे-धीरे अपना रंग बदलता हुआ कभी नारंगी तो कभी गहरा लाल दिखाई देगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह दृश्य ब्लड मून की तरह दिखेगा।

कब और कितनी देर दिखेगा ग्रहण

दिल्ली में चंद्रग्रहण रात 8:58 बजे से शुरू होकर 2:25 बजे तक चलेगा। लगभग 5 घंटे 27 मिनट तक आसमान में यह दृश्य साफ तौर पर दिखाई देगा। दिल्ली, नैनीताल (Nainital)) और अन्य शहरों में लोग टेलिस्कोप और विशेष उपकरणों के जरिए इसे देखने की तैयारी में हैं।

चरण दर चरण बदलेगा चांद का रंग

ग्रहण की शुरुआत में चांद का रंग हल्का धुंधला होगा, फिर धीरे-धीरे वह नारंगी और उसके बाद गहरे लाल रंग में बदल जाएगा। 11 बजे तक चांद पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे छाया हटेगी और रात 1:25 बजे तक चांद फिर सामान्य दिखने लगेगा।

क्यों लाल हो जाता है चांद?

एरीज संस्थान के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डॉ. शशिभूषण पांडे के मुताबिक, पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद का रंग सूर्योदय या सूर्यास्त जैसा दिखाई देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरकर नीली किरणों को छांट देती है और लाल रोशनी चांद तक पहुंचती है। यही कारण है कि इस नजारे को ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।

अगला मौका कब मिलेगा

इस साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण होगा। अगला पूर्ण चंद्रग्रहण अब 2 मार्च 2026 को देखने को मिलेगा। इसके बाद 31 दिसंबर 2028, 25 जून 2029 और फिर 25 अप्रैल 2032 को यह घटना दोबारा घटेगी।

पितृपक्ष पर सूतक का असर नहीं

ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा (Purnima) की रात को लगेगा। इस दिन से पितृपक्ष के तर्पण-अर्पण की शुरुआत भी होगी। काशी के विद्वानों का कहना है कि चंद्रग्रहण का सूतक श्राद्ध कर्म पर लागू नहीं होगा, इसलिए लोग बिना बाधा पूजा-पाठ और तर्पण कर सकेंगे

2025 में खग्रास चंद्रग्रहण कब होगा?

खग्रास यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 2025 के दौरान चांद की सूरत लालिमा लिए नजर आएगी, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। भारत सहित एशिया, यूरोप, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में यह दृश्य साफ दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण 2025, 7 सितंबर रविवार की रात से शुरू होकर 8 सितंबर सोमवार को तड़के समाप्त होगा।

2025 में चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगेगा?

चंद्र ग्रहण की शुरुआत 07 सितंबर को रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी, जिसका समापन 08 सितंबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

day ago

Read More :

# Africa news # Latest news #(Astronomical phenomenon news #Aries news #Breaking News in Hindi #Delhi news #Hindi News #Nainital news