తెలుగు | Epaper

Pahalgam हमला सुरक्षा में हुई चूक की जिम्मेदारी एलजी मनोज सिन्हा ने ली

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Pahalgam हमला सुरक्षा में हुई चूक की जिम्मेदारी एलजी मनोज सिन्हा ने ली

श्रीनगर,। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर स्पष्ट रूप से इसे सुरक्षा में चूक करार देते हुए पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि हमला पर्यटकों पर नहीं, भारत की आत्मा पर था। इस पर कांग्रेस ने एलजी से सवाल करते हुए कहा है, कि अब इस्तीफा कब देंगे? एलजी सिन्हा ने पहलगाम हमले को लेकर अपने एक इंटरव्यू (Interview) में कहा कि मैं इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं, क्योंकि यह वास्तव में सुरक्षा में चूक थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिस जगह हमला हुआ वह खुला मैदान था, जहां सुरक्षा बलों (Sequrity Force) के लिए तैनाती की सुविधा नहीं थी।

पूरा राज्य या सुरक्षा व्यवस्था खराब हो गई है

उन्होंने माना कि राज्य में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से अर्थव्यवस्था सशक्त हो रही थी और आतंकी हमले का उद्देश्य इस समृद्धि पर चोट करना था। एलजी सिन्हा ने कहा कि इस हमले में एनआईए की जांच में कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता सामने आई है, लेकिन यह मानना गलत होगा कि पूरा राज्य या सुरक्षा व्यवस्था खराब हो गई है। इसी बीच उन्होंने एक तरह से तुलना करते हुए कहा कि इस बार एक व्यक्ति की संलिप्तता मिली है, जबकि पिछले साल 6-7 और पहले 100 से अधिक लोग संलिप्त थे।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र, पाकिस्तान को चेतावनी एलजी सिन्हा ने भारतीय सेना के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भारत किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस तक को निशाना बनाया है, लेकिन पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि अमरनाथ यात्रा इस नुकसान की भरपाई कर सकती है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। कांग्रेस बोली- जिम्मेदारी ली, अब इस्तीफा दें एलजी सिन्हा के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सरकार पर हमला बोला। खेड़ा ने कहा, कि हमले के 82 दिन बाद जिम्मेदारी ली गई, अब सवाल यह है कि क्या इस्तीफा देंगे या बर्खास्त होंगे? उन्होंने पूछा कि इतने दिन क्यों लगे? क्या यह बयान सिर्फ दिल्ली में किसी की सुरक्षा करने के लिए दिया गया है?


एलजी मनोज सिन्हा कौन हैं?

इसे सुनेंमनोज सिन्हा (जन्म 1 जुलाई 1959) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो जम्मू और कश्मीर के दूसरे और वर्तमान उपराज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने भारत सरकार में संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।


मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कौन हैं?

मनोज सिन्हा भारत के एक राजनेता तथा वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल हैं। सिन्हा भारत सरकार में रेलवे मंत्रालय के राज्यमंत्री और संचार मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 16वीं लोक सभा के सदस्य रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और गाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

Read more : कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटेगी योगी सरकार

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870