తెలుగు | Epaper

Tripura: प्यार बना दुश्मन, युवक की हत्या कर आइसक्रीम फ्रीजर में रखा शव

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Tripura: प्यार बना दुश्मन, युवक की हत्या कर आइसक्रीम फ्रीजर में रखा शव

त्रिपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते 26 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई और उसके शव को आइसक्रीम फ्रीजर में रख दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का एक 20 वर्षीय महिला के साथ रिश्ता था। मृतक का शव राजधानी से करीब 120 किलोमीटर दूर धलाई जिले के गंदाचेरा बाजार में आइसक्रीम फ्रीजर में छिपाकर रखे ट्रॉली बैग में भरा हुआ मिला।

अगरतला। त्रिपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते 26 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई और उसके शव को आइसक्रीम फ्रीजर में रख दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का एक 20 वर्षीय महिला के साथ रिश्ता था। दूसरी ओर महिला का चचेरा भाई उसके साथ रहना चाहता था।

पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार ने कहा हाल ही में हुए झगड़े के बाद से युवक-युवती एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे और चचेरे भाई को इसकी भनक लग गई।

गला घोंटकर हत्या कर दी

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी की हत्या की पूरी योजना बनाई और उसे आठ जून को पश्चिमी त्रिपुरा के दक्षिण इंदिरानगर में अपने एक रिश्तेदार के घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद महिला का चचेरा भाई तीन अन्य लोगों की मदद से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को ट्राली बैग में भर दिया।

पुलिस ने बताया कि अगले दिन चचेरे भाई ने गंदाचेरा में रहने वाले अपने माता-पिता को अगरतला आने और ट्राली बैग अपने साथ ले जाने के लिए कहा। एसपी ने बताया कि इसके बाद उसके माता-पिता कार लेकर अगरतला आए और ट्राली बैग गंदाचेरा ले गए।

दुकान में आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया शव

उन्होंने शव को अपनी दुकान में आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया। चचेरा भाई महिला का शारीरिक शोषण करना चाहता था। वह जानता था कि जब तक उसका प्रेमी मौजूद है, तब तक वह ऐसा नहीं कर सकता, इसलिए उसने उसे मारने की साजिश रची।

पुलिस ने जांच शुरू की और चचेरा भाई सबसे पहले गिरफ्तार हुआ

एसपी ने कहा कि आरोपित पूर्वी अगरतला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बांकुमारी में महिला के घर अक्सर आता-जाता था। अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चचेरा भाई सबसे पहले गिरफ्तार हुआ। उसके कबूलनामे के आधार पर बुधवार को पीडि़ता का शव फ्रीजर से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पीडि़त के परिवार को सौंप दिया गया।

Read more : Delhi : भीषण गर्मी के बीच लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह

New Vice President: सीपी राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति

New Vice President: सीपी राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति

Vice President : चुनाव में क्रॉस वोटिंग से NDA को फायदा

Vice President : चुनाव में क्रॉस वोटिंग से NDA को फायदा

Gold smuggling : भारत में चीन से तस्करी कर लाया गया 1064 किलो सोना

Gold smuggling : भारत में चीन से तस्करी कर लाया गया 1064 किलो सोना

UP : योगी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी

UP : योगी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी

Punjab : पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब का निरीक्षण किया

Punjab : पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब का निरीक्षण किया

Nepal: हिंसा का असर भारत–नेपाल सीमा तक, पत्थरबाजी और आगजनी की कोशिश; सुरक्षा कड़ी

Nepal: हिंसा का असर भारत–नेपाल सीमा तक, पत्थरबाजी और आगजनी की कोशिश; सुरक्षा कड़ी

Flood: पंजाब से पहले हिमाचल पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी, 1500 करोड़ की राहत पैकेज की घोषणा

Flood: पंजाब से पहले हिमाचल पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी, 1500 करोड़ की राहत पैकेज की घोषणा

National: उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान मंत्री गिरिराज ने झटका मिट का नाम क्यों लिया ?

National: उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान मंत्री गिरिराज ने झटका मिट का नाम क्यों लिया ?

National : उपराष्ट्रपति चुनाव :  गडकरी-खड़गे साथ-साथ दिखे

National : उपराष्ट्रपति चुनाव : गडकरी-खड़गे साथ-साथ दिखे

Mumbai :  रेलयात्रियों से जबरन वसूली पर रेलमंत्रालय हुआ सख्त, 13 सस्पेंड

Mumbai : रेलयात्रियों से जबरन वसूली पर रेलमंत्रालय हुआ सख्त, 13 सस्पेंड

National : एनडीए से दूर हो रहे पुराने सहयोगी : जयराम रमेश

National : एनडीए से दूर हो रहे पुराने सहयोगी : जयराम रमेश

Maharashtra : क्या राज ठाकरे की होगी MVA में एंट्री?

Maharashtra : क्या राज ठाकरे की होगी MVA में एंट्री?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870