తెలుగు | Epaper

Bangaluru : जय श्री राम का नारा लगवाया, नहीं बोलने पर की पिटाई

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bangaluru : जय श्री राम का नारा लगवाया, नहीं बोलने पर की पिटाई

बेंगलुरु (Bangaluru) के संपीगेहल्ली पुलिस स्टेशन के पास रविवार शाम एक अज्ञात समूह ने वसीम अहमद और उसके दोस्त पर हमला कर दिया और उनसे जय श्री राम (Jay Shree Ram)के नारे लगाने को कहा। हालांकि घटना के समय मौजूद एक व्यक्ति ने नारे वाली बात से इनकार किया है।

बेंगलुरु में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर (Auto Riksaw Driver) और उसके दोस्त पर एक अज्ञात समूह ने हमला कर दिया। उनका कहना है कि हमलावरों ने उन्हें जय श्री राम का नारा लगाने को कहा और ऐसा नहीं करने पर उनके साथ मारपीटाई की गई। हालांकि पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इस दावे को साबित करने के लिए अभी कोई सबूत नहीं मिले है और साथ ही हमले वाली जगह मौजूद एक व्यक्ति ने भी नारे लगाने के लिए मजबूर करने वाली बात से इनकार किया है।

छह से आठ लोगों के समूह ने किया हमला

घटना रविवार शाम 4:30 से 6:30 बजे के संपीगेहल्ली पुलिस स्टेशन के पास हुई है। वसीम अहमद ने बताया कि, उसने हेगड़े नगर में एजेबीजे मैदान के पास शौच के लिए अपना ऑटो रोका था तभी छह से आठ लोगों का एक समूह उनके पास आया और उनसे जय श्री राम का नारा लगाने को कहने लगा। उनके मना करने पर समूह के लोग उनके साथ गाली गलौज करने लगे और फिर मार पीट शुरु कर दी।

एक दोस्त भागने में हुआ सफल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अहमद यह कहता दिख रहा है कि उसे नारा लगाने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद समूह ने उन पर हमला कर दिया और उसका दोस्त भागने में कामियाब हो गया। लेकिन अहमद के साथ बदमाशों ने मारपीट की जिससे उसे काफी चोट आई। अस्पताल में दर्ज मेडिकल – लीगल रिपोर्ट के अनुसार, अहमद को गंभीर चोटें आई है और उसे एक कान से कम भी सुनाई दे रहा है।

पुलिस ने कही यह बात

अहमद और उसके दोस्त का दावा है कि उनके साथ मारपीट कर उन्हें जय श्री राम के नारे लगाने को कहा गया लेकिन पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में इस दावे का समर्थन करने वाले को सबूत नहीं मिले है। डिप्टी कमीश्नर ऑफ पुलिस सजीथ बाथे ने कहा कि अहमद की शिकायत में नारे से संबंधित कोई बात नहीं कही गई है। उन्होंने कहा कि हम इस बात की फिर से जांच करेंगे।

प्रत्यक्षदर्शा के अनुसार नारा लगाने को नहीं कहा गया

पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन गवाहों के बयान दर्ज किए है। इसके अलावा पुलिस ने एक चौकीदार का भी बयान लिया है जो घटना के समय वहां मौजूद था। उसने कहां कि उसने हमलावरों को किसी तरह के नारे लगाने के लिए अहमद को मजबूर करते नहीं देखा। लेकिन अहमद का कहना है कि उस पर हमला नारा लगाने से मना करने के बाद ही किया गया था। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर संदिग्धों की तलाश शुरु कर दी है।

Read more : National : अमेरिकी बी-2 बॉम्बर को भारतीय इंजीनियर ने किया था डिजाइन

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870