తెలుగు | Epaper

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर भारत की लोकतांत्रिक छवि को धूमिल करने का लगाया आरोप

digital@vaartha.com
[email protected]

चुनाव हार गए तो ऐसी हरकतें, राहुल गांधी के बयान पर बोले देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की लोकतांत्रिक छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया, जब कांग्रेस नेता ने बोस्टन में एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने “समझौता” कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि राहुल गांधी विदेश जाकर इस देश के संविधान द्वारा बनाई गई संस्थाओं के बारे में झूठ फैलाते हैं और उसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं। वे लोकतंत्र पर सवाल उठाने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है कि बार-बार चुनाव हारने के बाद जो परिणाम उन्हें भुगतने पड़े हैं, उसके कारण ही वे ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

किसी को बदनाम करके चुनाव नहीं जीत सकते हुए राहुल गांधी

राहुल गांधी जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, उससे उनके चरित्र पर सवालिया निशान लग गया है। ऐसी हरकतें करने के बजाय अगर वे लोगों के बीच जाएं और लोगों का विश्वास वापस पाएं, तो वे चुनाव जीत सकेंगे। वे किसी को बदनाम करके चुनाव नहीं जीत सकते। अमेरिका के बोस्टन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हमारे लिए यह बिल्कुल स्पष्ट है कि चुनाव आयोग ने समझौता कर लिया है, सिस्टम में कुछ बहुत गड़बड़ है।

निर्वाचन आयोग की (सरकार के साथ) ‘मिलीभगत’ है


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए भारत की चुनावी प्रक्रिया पर एक बार फिर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की (सरकार के साथ) ‘मिलीभगत’ है। उन्होंने अमेरिका के बोस्टन में यह भी दावा किया कि भारत की चुनावी प्रणाली में कुछ न कुछ गड़बड़ है।

मतदाता को मतदान करने में लगभग 3 मिनट लगते हैं


उन्होंने कहा कि ‘निर्वाचन आयोग ने हमें शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए और शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच 65 लाख मतदाताओं ने मतदान कर दिया।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि इतने समय में इतने अधिक लोगों का मतदान केंद्र तक पहुंच कर वोट डालना संभव नहीं है। उनके मुताबिक, एक मतदाता को मतदान करने में लगभग 3 मिनट लगते हैं और अगर हिसाब लगाएं तो इसका मतलब है कि मतदाताओं की कतारें देर रात 2 बजे तक लगी रही होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870