తెలుగు | Epaper

Maharashtra: चंद्रपुर में बाघ के हमले में महिला की मौत

Kshama Singh
Kshama Singh

पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सोमवार सुबह एक बाघ के हमले में 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले तीन दिनों में बाघ के हमले में जान गंवाने वाली यह पांचवीं महिला है। छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में Tiger ने एक ही स्थान पर एक ही समय मे तीन महिलाओं को मार डाला और एक महिला को घायल कर दिया। यहां दो दिनों में दो अलग-अलग घटनाओं में बाघ के हमले में चार महिलाओं की मौत हो गई। शनिवार सुबह एक Tiger ने एक साथ तीन महिलाओं पर हमला किया और तीनों को मार डाला। जबकि रविवार को भी जिले में Tiger के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

बाघ के हमले से तीन दिनों में पांचवीं मौत

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भदुरनी गांव निवासी भुवनेश्वरी भेंद्रे (30) पर सुबह करीब सात बजे एक Tiger ने उस समय हमला किया, जब वह अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ जंगल में तेंदू पत्ता इकट्ठा कर रही थी। यह घटना ताडोबा अंधारी Tiger अभयारण्य (टीएटीआर) के बफर जोन के अंतर्गत मुल रेंज में घटी। अधिकारी ने बताया कि शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिवार को प्रारंभिक मुआवजा दिया जाएगा और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अंतिम मुआवजा दिया जाएगा।

बाघ

बाघ ने तेंदू पत्ता इकट्ठा करते समय तीन महिलाओं को मार डाला था

पिछले तीन दिनों में जिले में Tiger के हमलों में पांच व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। दस मई को सिंदेवाही वन क्षेत्र में तेंदू पत्ता इकट्ठा करते समय तीन महिलाओं को Tiger ने मार डाला था। अगले दिन मुल तहसील अंतर्गत चिचपल्ली रेंज में तेंदू पत्ता इकट्ठा करते समय 65 वर्षीय एक महिला की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। तेंदू पत्ता का उपयोग बीड़ी बनाने के लिए किया जाता है और इन पत्तों को इकट्ठा करना इस क्षेत्र में आय का एक प्रमुख स्रोत है।

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870