తెలుగు | Epaper

WB : ममता ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, छठ महापर्व पर छुट्टी का ऐलान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
WB : ममता ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, छठ महापर्व पर छुट्टी का ऐलान

कोलकाता,। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banarjee) ने रविवार को हिंदी दिवस (Hindi Day) के अवसर पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बिहार और उत्तर भारत से जुड़े हिंदी भाषी समुदाय को साधते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और छठ महापर्व (Chhath festival) पर दो दिन की सरकारी छुट्टी की घोषणा की। माना जा रहा है कि यह फैसला आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ममता की चुनावी रणनीति का हिस्सा है।

एक्स पोस्ट पर ममता का संदेश

ममता ने एक्स पर लिखा– “आज हिंदी दिवस है। इस अवसर पर सभी हिंदी भाषी भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हर साल हम श्रद्धा के साथ हिंदी दिवस मनाते हैं। हम सभी भाषाओं के प्रति श्रद्धावान हैं।” उन्होंने बताया कि 2011 से अब तक उनकी सरकार ने हिंदी भाषी लोगों के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं।

हिंदी और अन्य भाषाओं को मान्यता

सीएम ममता ने कहा कि जिन क्षेत्रों में 10% से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं, वहां हिंदी को सरकारी भाषा का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा संथाली, उर्दू, नेपाली, पंजाबी, तेलुगु और उड़िया जैसी भाषाओं को भी मान्यता दी गई है।

शिक्षा और संस्थानों में सुधार

ममता ने बताया कि हिंदी अकादमी का गठन, हावड़ा में हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना और नक्सलबाड़ी व बानारहाट में हिंदी माध्यम डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। उच्च माध्यमिक प्रश्नपत्र अब हिंदी में उपलब्ध हैं और कई कॉलेजों में हिंदी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं।

छठ पूजा पर छुट्टी का ऐलान

ममता ने कहा कि “हिंदी भाषी समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने छठ पूजा पर दो दिन की छुट्टी देने का निर्णय लिया है।” बंगाल में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं, जिनके लिए छठ पूजा आस्था का सबसे बड़ा पर्व है।

चुनावी रणनीति का हिस्सा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता का यह कदम बीजेपी के लिए चुनौती साबित हो सकता है। बीजेपी भी बंगाल में हिंदी भाषी समुदाय को साधने की कोशिश कर रही है, लेकिन छठ पर्व पर छुट्टी देकर ममता ने इस वर्ग की भावनाओं को सीधा छुआ है। इससे बीजेपी खुलकर विरोध भी नहीं कर पाएगी। विश्लेषकों के अनुसार, ममता ने चुनाव से पहले हिंदी भाषी समुदाय को धार्मिक और सांस्कृतिक तोहफा देकर बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है

ममता मुख्यमंत्री कब बनी थीं?

ममता बनर्जी जन्म 5 जनवरी 1955 ​​एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 20 मई 2011 से भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की आठवीं और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में सेवारत हैं, वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं।

पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार है?

वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिन्होंने 20 मई 2011 को पदभार ग्रहण किया था।

Read More :

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

UP: सेवा पर्व को ‘स्वच्छ उत्सव’ के रूप में भी मनाएगा वन विभाग,  पौधारोपण की तैयारी

UP: सेवा पर्व को ‘स्वच्छ उत्सव’ के रूप में भी मनाएगा वन विभाग, पौधारोपण की तैयारी

ASSAM : दर्रांग में बोले पीएम मोदी– ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा

ASSAM : दर्रांग में बोले पीएम मोदी– ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा

Gujrat : भरूच की फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

Gujrat : भरूच की फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

National : गडकरी बोले – बेटे का कारोबार अलग, कमाई से नहीं वास्ता

National : गडकरी बोले – बेटे का कारोबार अलग, कमाई से नहीं वास्ता

National : सभी विधानमंडल चर्चा की गुणवत्ता सुनिश्चित करें : ओम बिरला

National : सभी विधानमंडल चर्चा की गुणवत्ता सुनिश्चित करें : ओम बिरला

National : नेपाल से दुनिया तक, छात्रों के आंदोलनों ने हिलाई सत्ता

National : नेपाल से दुनिया तक, छात्रों के आंदोलनों ने हिलाई सत्ता

J&K :  18 दिन बाद फिर आज से शुरू होगी मां वैष्णो देवी यात्रा

J&K : 18 दिन बाद फिर आज से शुरू होगी मां वैष्णो देवी यात्रा

Bihar : पटना पहुंचे नड्डा का हुआ जोरदार स्वागत, चुनावी सरगर्मी हुईं तेज

Bihar : पटना पहुंचे नड्डा का हुआ जोरदार स्वागत, चुनावी सरगर्मी हुईं तेज

National : मोदी की मां का एआई वीडियो बनाने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

National : मोदी की मां का एआई वीडियो बनाने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

Tharoor: टैरिफ की टेंशन: थरूर का ‘टूरिज्म फॉर्मूला’

Tharoor: टैरिफ की टेंशन: थरूर का ‘टूरिज्म फॉर्मूला’

Aizawl: आइजोल को मिली रेल कनेक्टिविटी

Aizawl: आइजोल को मिली रेल कनेक्टिविटी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870