తెలుగు | Epaper

Mata Vaishno: जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 7 दिन बाद श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये सुविधा

digital
digital
Mata Vaishno: जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 7 दिन बाद श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये सुविधा

माता वैष्णो देवी के दरबार में लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। भारत-पाकिस्तान के के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति

जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर आई है। यहां बुधवार को हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू हो गई है। यह सेवा कटरा से सीधे सांझीछत तक जाती है, जहां से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार तक पहुंचते हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वालों श्रद्धालुओं को मुफ्त में आरती में बैठने की सुविधा भी दे रहा है। श्रद्धालु अब आराम से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आ सकते हैं। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि माता वैष्णो देवी की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

क्यों सस्पेंड थी हेलीकॉप्टर सेवा?

  • बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के कारण यह सेवा करीब एक हफ्ते से सस्पेंड थी।
  • हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने से एक दिन पहले ही जम्मू और श्रीनगर सहित 32 एयरपोर्ट पर उड़ानें बहाल की गई थीं।
  • दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद यह कदम उठाया गया है।
  • मंदिर प्रबंधन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हेलीकॉप्टर सेवा पिछले सात दिनों से निलंबित थी जिसे आज सुबह बहाल कर दिया गया।
  • उन्होंने बताया कि इस महीने की शुरुआत से तीर्थयात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आई थी लेकिन अब यह बढ़ रही है।

बैटरी कार सेवा भी चालू

अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए बैटरी कार सेवा भी चालू है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक 30 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 94.84 लाख थी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संख्या आने वाले दिनों में कई गुना बढ़ जाएगी। दिल्ली से आए श्रद्धालु शुभम कुमार ने कहा, ‘‘हम हेलीकॉप्टर सेवा दोबारा शुरू होने और मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से खुश हैं।’’

Read: More: कोरोना के बाद मां वैष्णो देवी के दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु


Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

Latest News : H-1B वीज़ा फीस बढ़ी, ओवैसी का पीएम मोदी पर सवाल

Latest News : H-1B वीज़ा फीस बढ़ी, ओवैसी का पीएम मोदी पर सवाल

Latest News Mysore : कर्नाटक में दशहरा उत्सव का अनोखा आरंभ

Latest News Mysore : कर्नाटक में दशहरा उत्सव का अनोखा आरंभ

Jackley: सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका 200 करोड़ की ठगी मैं जैकलीन की हर दलील फेल, मैं एक फिल्म स्टार हूं

Jackley: सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका 200 करोड़ की ठगी मैं जैकलीन की हर दलील फेल, मैं एक फिल्म स्टार हूं

Latest News UP : उत्तर प्रदेश में जाति आधारित रैलियों पर प्रतिबंध

Latest News UP : उत्तर प्रदेश में जाति आधारित रैलियों पर प्रतिबंध

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870